IPL 2024: "टीम इंडिया को इस शतक की उतनी ही जरूरत थी....", यशस्वी जायसवाल की जबरदस्त शतकीय पारी को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Neeraj
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में जड़ दूसरा शतक (Photo: Espn)
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में जड़ दूसरा शतक (Photo: Espn)

Yashasvi Jaiswal century: आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस (RR vs MI) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 179/9 का स्कोर खड़ा किया था, जवाबी पारी में राजस्थान रॉयल्स ने इस टारगेट 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर हसिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल मैच के हीरो रहे।

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाये। उनकी पारी में 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। आईपीएल में जायसवाल का यह दूसरा शतक रहा। जायसवाल ने अपना पहला शतक भी मुंबई इंडियंस के विरुद्ध ही बनाया था। ट्विटर पर यशस्वी जायसवाल की मैच जिताऊ शतकीय पारी की जमकर तारीफ हो रही है।

यशस्वी जायसवाल को लेकर आई प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

(रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को गले लगाकर बधाई दी।)

(टीम इंडिया को इस शतक की उतनी ही जरूरत थी जितनी जायसवाल को।)

(अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल, भारतीय टीम के ओपनर।)

(संजू अविश्वसनीय है, जिस तरह से उन्होंने उस साझेदारी में भी जायसवाल का समर्थन किया। यह सुनिश्चित किया कि जायसवाल पर दबाव अधिक न हो और उन्हें अपना शतक बनाने का आत्मविश्वास दिया। वह इतना ख्याल रखने वाले बैटिंग पार्टनर हैं, मैंने हमेशा नोटिस किया है।)

(यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ठोका शतक।)

(यशस्वी जायसवाल का इस सीजन का पहला शतक।)

(यशस्वी जायसवाल आईपीएल इतिहास में दो शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।)

(यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंदों पर 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।)

(यशस्वी जायसवाल के लिए खुश हूँ। वह एक गुणवत्तापूर्ण क्रिकेटर है और स्कोरिंग फॉर्म में वापस आ गए हैं। टीम को हमेशा आगे ले जाने के उनके परिपक्व निस्वार्थ आक्रामक इरादे पर कभी संदेह न करें। कुछ कम स्कोर बनाने की वजह से इंडिया टीम में उनकी जगह पर सवाल थे। वह टीम इंडिया की अगली पीढ़ी के स्क्वाड में बहुत जरूरी हैं।)

(जायसवाल पर कभी रत्ती भर भी संदेह नहीं हुआ। यह सोचना पागलपन है कि लोग कुछ आईपीएल प्रदर्शनों के आधार पर जायसवाल को दरकिनार कर रहे थे। वह शीर्ष पर रोहित के ओपनिंग पार्टनर होने चाहिए।)

Quick Links