3 कारण खुद को वन फैमिली कहने वाली मुंबई इंडियंस अब टूटकर बिखर चुकी है

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या मैच के दौरान अंपायर के साथ (Photo Credit: Getty)

Mumbai Indians One Family Broken: आईपीएल में अगर सबसे कामयाब टीमों की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से मुंबई इंडियंस का नाम आता है। मुंबई इंडियंस ने भी अब तक पांच बार टाइटल अपने नाम किया है। इस टीम का इतिहास काफी जबरदस्त रहा है और कई दिग्गज खिलाड़ी सीजन दर सीजन इसका हिस्सा बने। जहां मुंबई इंडियंस को कामयाबी दिलाने में सबसे बड़ा हाथ कप्तान रोहित शर्मा का रहा। रोहित की अगुवाई में ही मुंबई ने अपने सारे टाइटल जीते। कई सालों तक मुंबई इंडिंयस एकजुट होकर खेलती नजर आई और इसी वजह से उसे वन फैमिली भी कहा जाने लगा।

Ad

हालांकि, अब इस वन फैमिली में पिछले कुछ समय से दरार नजर आ रही है। आईपीएल 2024 में कई बार ऐसी खबरें आईं कि टीम में दो गुट बन गए हैं। वहीं इस सीजन भी कुछ ऐसा ही माहौल नजर आ रहा है। हम आपको इस आर्टिकल में 3 कारण बताने जा रहे हैं कि क्यों मुंबई इंडियंस की वन फैमली अब बिखर चुकी है।

1. रोहित शर्मा का कप्तानी से हटाया जाना

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से एक बड़ा फैसला लिया था। फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और फिर उन्हें ही कप्तानी सौंप दी। यह फैसला रोहित शर्मा के साथ-साथ टीम के कई खिलाड़ियों और फैंस को भी नागवार गुजरा। इसके बाद से कई तरह के रिएक्शन भी देखने को मिले थे और माना जा रहा है कि अभी भी टीम के कई खिलाड़ी रोहित को ही लीडर के रूप में देखते हैं।

2. साथी खिलाड़ियों के साथ नए कप्तान हार्दिक पांड्या के तालमेल में कमी

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर यह दूसरा सीजन है। इसके बावजूद अभी तक टीम के खिलाड़ियों के साथ उनकी बॉन्डिंग उतनी अच्छी नजर नहीं आती है। उनके कुछ फैसलों पर साथी खिलाड़ी अप्रत्यक्ष रूप से नाराज भी दिखे। ऐसे में यह एक कारण है कि टीम का माहौल अब थोड़ा सा अलग नजर आता है और खिलाड़ियों के बीच तालमेल में कमी दिख रही है।

Ad

3. कप्तानी के कई दावेदार

हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान बनाए गए, उस समय सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी कप्तानी के दावेदार थे। ये खिलाड़ी खुद तो कप्तान नहीं बनना चाहते थे लेकिन मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा से बतौर कप्तान आगे बढ़ने का सोच रही थी तो ये दोनों भी विकल्प थे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को दूसरी टीम से लाकर कप्तान बना दिया। ये चीज भी वन फैमिली में दरार लाने के लिए काफी रही।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications