'उन्हें काफी ट्रोल किया गया था',रियान पराग के 6 लगातार छक्कों को लेकर KKR के पूर्व ओपनर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

रियान पराग ने धुआंधार बल्लेबाजी की (Photo Credit - IPLT20.COM)
रियान पराग ने धुआंधार बल्लेबाजी की (Photo Credit - IPLT20.COM)

Aakash Chopra on Riyan Parag 6 consecutive sixes : आईपीएल 2025 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इडेन गार्डेंस में मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को मात्र एक रन से हरा दिया। राजस्थान को इस मुकाबले में भले ही शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन उनके लिए कप्तान रियान पराग ने काफी धुआंधार पारी खेली। उन्होंने इस मैच में छह गेंद पर लगातार छह छक्के लगाने का भी कारनामा किया और इसको लेकर केकेआर के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत के लिए 207 रनों का टारगेट रखा था। एक समय राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 71 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे और यहां से ऐसा लग रहा था कि टीम एकतरफा मुकाबला हार जाएगी। हालांकि रियान पराग ने अपनी विस्फोटक पारी के दम पर मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। रियान पराग ने मात्र 45 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 95 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस दौरान छह गेंद पर छह छक्के लगाने का भी कारनामा किया। उन्होंने 5 छक्के एक ही ओवर में लगाए और उसके बाद अगले ओवर में छठा छक्का जड़ा।

आकाश चोपड़ा ने रियान पराग के दो साल पहले के ट्वीट का किया जिक्र

रियान पराग की इस धुआंधार पारी को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा,

रियान पराग को एक पहाड़ चढ़ना था। 10 ओवर से पहले ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। वनिंदू हसरंगा को बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया था। वो गए और चले आए। उन्होंने स्कोरबोर्ड को बिल्कुल भी डिस्टर्ब नहीं किया। रियान पराग ने दो साल पहले ट्वीट किया था कि उनकी अंतरात्मा कह रही है कि वो उस सीजन में एक ओवर में चार छक्के जड़ेंगे। इस ट्वीट के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। वो तब छोटे बच्चे थे लेकिन उन्होंने अब यह कर दिखाया है। उन्होंने अब छह छक्के लगातार लगा दिए हैं जो काफी जबरदस्त चीज है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications