LSG Beat KKR 21st Match : आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके ही घर में रोमांचक तरीके से 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने भी जबरदस्त मुकाबला किया लेकिन 234 रन ही बना सके। इस तरह टीम को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने काफी तूफानी पारी खेली। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली विस्फोटक पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की। एडेन एडेन मार्करम ने 28 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली। मिचेल मार्श ने मात्र 48 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रन बनाए। निकोलस पूरन ने मात्र 21 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 36 गेंद पर 7 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 87 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसी वजह से लखनऊ ने अपना दूसरा सबसे बड़ा आईपीएल टोटल बना दिया।
अजिंक्य रहाणे की धुआंधार पारी गई बेकार
टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत भी काफी धुआंधार रही। सुनील नरेन ने 13 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने काफी तूफानी अंदाज में बैटिंग की। उन्होंने मात्र 35 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी 29 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए।
केकेआर की टीम एक समय आसानी से जीत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही थी लेकिन टीम का आंद्रे रसेल समेत निचले क्रम के बल्लेबाज फ्लॉप रहे। केवल रिंकू सिंह ने ही 15 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली। केकेआर की टीम जीत से बस एक हिट दूर रह गई।