IPL 2025 में किस टीम के कप्तान की सैलरी है सबसे ज्यादा? टॉप पर है यह विस्फोटक बल्लेबाज; जानिए पूरी लिस्ट

आईपीएल 2025 में विभिन्न टीमों के कप्तान (Photo Credits- Getty)
आईपीएल 2025 में विभिन्न टीमों के कप्तान (Photo Credits- Getty)

IPL 2025 Captains Price Money: रविवार 22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज होने जा रहा है। 13 वेन्यू पर 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली 2 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अब हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आईपीएल 2025 में कौन-सी टीम के कप्तान को कितनी प्राइस मनी दी जा रही है।

Ad

10.KKR अजिंक्य रहाणे- 1.5 करोड़

36 साल के पूर्व भारतीय बल्लेबाज आईपीएल 2025 में सबसे कम प्राइस मनी में कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व करेंगे। केकेआर ने कप्तानों की लिस्ट में सबसे कम 1.5 करोड़ रुपये में अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया है। रहाणे ने 2008 में अपने आईपीएल की शुरुआत की थी और वह बल्लेबाज के तौर पर 6 फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

9.RCB रजत पाटीदार- 11 करोड़

भारतीय खिलाड़ी रजत पाटीदार ने 2021 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। रजत पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड़ रुपये की प्राइस मनी देकर टीम में शामिल किया है। उन्होंने आरसीबी के लिए 27 मैचों की 24 पारियों में टीम के लिए 158.84 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं।

8. DC अक्षर पटेल- 16.5 करोड़

अक्षर ने 2014 में पंजाब किंग्स से अपने आईपीएल करियर का आगाज किया। अक्षर पटेल पहली बार कप्तान के रूप में दिल्ली का नेतृत्व करेंगे। टीम ने उन्हें 16,5 करोड़ रुपये में अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल किया है। 2019 में अक्षर दिल्ली के साथ जुड़े और उन्होंने 10 सालों के दौरान लीग के 150 मैचों की 113 पारियों में 130.87 के स्ट्राइक रेट से 1653 रन और 123 विकेट चटकाए हैं।

Ad

7.GT शुभमन गिल- 16.5 करोड़

शुभमन गिल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ शुरुआत करने के बाद 2022 में गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए। उन्होंने 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाली। गिल 2024 के बाद एक बार फिर कप्तानी का कार्यभार संभालेंगे। गुजरात ने गिल को 16.5 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है। उन्होंने 103 मैचों की 100 पारियों में 135.69 के स्ट्राइक रेट 3216 रन जड़े हैं।

6. MI हार्दिक पांड्या- 16.35 करोड़

हार्दिक पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल करियर का डेब्यू किया था। 2022-2023 में गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद 2024 में पांड्या ने मुंबई में वापसी की। 2024 के बाद एक बार फिर पांड्या मुंबई का नेतृत्व करेंगे। उन्हें 16.35 करोड़ के प्राइस में मुंबई ने रिटेन किया था। लीग के करियर में 137 मैचों की 128 पारियों में 145.61 के स्ट्राइक रेट से पांड्या ने 2525 रन बनाए है तो गेंद से 64 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

5. SRH पैट कमिंस- 18.5 करोड़

2014 में कोलकाता के साथ आईपीएल करियर का आगाज करने वाले पैट कमिंस 3 फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं। 2024 में उन्होंने एसआरएच की कमान संभाली। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को 2024 के मुकाबले 1.5 करोड़ रुपये कम यानी 18.5 में एसआरएच ने टीम का हिस्सा बनाया है। उन्होंने 7 साल के करियर में 63 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया और बल्ले से 515 रन भी बनाए हैं।

4. CSK रुतुराज गायकवाड़- 18.5 करोड़

रुतुराज गायकवाड़ अपने 5 सालों के आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही जुड़े हैं। रुतुराज को सीएसके ने 18.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम का कप्तान बनाया है। उन्होंने 2024 में सीएसके की कप्तानी संभाली और 66 मैचों की 65 पारियों में 136.86 के स्ट्राइक रेट से कुल 2380 रन बनाए हैं।

3.RR संजू सैमसन- 18.5 करोड़

वीकेटकीपर बल्लेबाज ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। संजू सैमसम को भी राजस्थान ने 18.5 करोड़ रुपये के प्राइस में टीम का हिस्सा बनाया है। वह सिर्फ 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। 168 मैचों की 163 पारियों में सैमसन ने138.69 के स्ट्राइक रेट से 4419 रन बनाए हैं।

2.PBKS श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़

2015 में श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। 2022 और 2024 में अय्यर ने केकेआर का साथ निभाया। पिछले सीजन में कोलकाता को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने के बाद पंजाब ने श्रेयस को 26,75 करोड़, जो आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। श्रेयस ने 116 मैचों में 115 पारियों में 127.47 के स्ट्राइक रेट से 3127 रन बनाए हैं।

1. LSG ऋषभ पंत- 27 करोड़

पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया है। पंत को आईपीएल इतिहास में सबसे महंगी रकम 27 करोड़ में लखनऊ ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत ने 8 आईपीएल सीजन में 111 मैचों की 110 पारियों में 148.93 के स्ट्राइक रेट से 3284 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications