3 बेहतरीन खिलाड़ी जो IPL की शुरुआत के बाद पहली बार नहीं होंगे लीग का हिस्सा

Rajasthan Royals v Royal Challengers Bangalore - IPL 2023 T20 - Source: Getty
दिनेश कार्तिक पहली बार आईपीएल में नहीं खेलेंगे

These Players Will Not Part of IPL 2025 : 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच में पहले मुकाबले के साथ आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। कई सारे धाकड़ खिलाड़ी इस दौरान खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के पहले सीजन से कुछ खिलाड़ी हैं, जो नियमित रूप से हर सीजन में लीग का हिस्सा बन रहे हैं। आईपीएल की शुरुआत के बाद से कई खिलाड़ियों ने लीग के हर सीजन में हिस्सा लिया है। हालांकि इस बार कुछ प्लेयर नजर नहीं आएंगे।

Ad

ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि वो कौन से नियमित खिलाड़ी हैं, जो लगातार आईपीएल का हिस्सा थे लेकिन इस बार आईपीएल 2025 में नजर नहीं आएंगे।

1.शिखर धवन

पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान ने साल 2024 में आईपीएल को भी बाय-बाय कह दिया। उन्होंने 2008 में दिल्ली की टीम के साथ लीग में अपना सफर शुरू किया था। अगले 2 सालों तक धवन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे और फिर 2011-12 में डेक्कन चार्जर्स की टीम में रहे। बांए हाथ के बल्लेबाज ने 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद का साथ निभाया। 2018-19 में वह अपनी पहली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिट्लस के पास वापस लौट गए। शिखर ने अपने करियर के आखिरी आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स का साथ निभाया।

Ad

2.दिनेश कार्तिक

आईपीएल के इतिहास में स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भी 2024 में आईपीएल से विदाई ले ली। हालांकि वह SA20 लीग में उन्होंने पार्ल रॉयल्स के लिए खेला। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में कुल 6 फ्रेंचाइजी के साथ 257 मैचों में हिस्सा लिया है। उन्होंने भी दिल्ली के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। लीग के पहले 3 साल दिनेश कार्तिक ने दिल्ली का साथ निभाया और 2014 में वापस दिल्ली के लिए खेला। 2011 में पंजाब किंग्स, 2012-13 में मुंबई इंडियंस, 2016 और 2017 में वह गुजरात लांइस का हिस्सा रहे। 2015 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु की टीम में शामिल हुए। 2018 से 21 तक वह केकेआर के कप्तान रहे। 2022 से 24 तक करियर के आखिरी दौर में वह आरसीबी की टीम में बतौर फिनिशर के तौर पर रहे।

3.ऋद्धिमान साहा

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा 2008 से आईपीएल का हिस्सा थे, लेकिन अब 2025 के सीजन में वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने 2024-25 रणजी ट्रॉफी का सीजन खत्म होने के बाद सभी तरह के क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेलने वाले साहा आईपीएल की पांच विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। 2008-2010 तक उन्होंने केकेआर का साथ निभाया। फिर अगले तीन सालों तक 2011 से 2013 तक वह चेन्नई सपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहे। हालांकि, इस दौरान वह ज्यादातर समय पर प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बन पाए। फिर उन्होंने अगले 4 साल पहले पंजाब किंग्स और 4 साल सनराइजर्स हैदराबाद और अंत में 2022 से गुजरात टाइटंस के साथ रहते हुए उन्होंने 2024 आईपीएल से संन्यास ले लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications