Delhi Capitals Schedule In IPL 2025 : आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस बार 22 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज होगा और 26 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कुल मिलाकर 74 मैच खेले जाएंगे। इसमें 70 लीग राउंड के मैच होंगे और तीन प्लेऑफ और एक फाइनल होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद आईपीएल का आगाज हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी आईपीएल में चुनौती पेश करती हुई नजर आएगी। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई सारे जबरदस्त खिलाड़ी हैं। इसी वजह से टीम टाइटल के लिए प्रबल दावेदार है।दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से करेगी। यानि कि दिल्ली कैपिटल्स का पहला ही मैच काफी धमाकेदार होने वाला है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पुराने कप्तान ऋषभ पंत की टीम के खिलाफ मैच से सीजन का आगाज करेगी। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वो लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने और अब अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। इसी वजह से काफी बेहतरीन मैच हो सकता है।IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल24 मार्च : दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स, विशाखापट्टनम, 7:30 PM30 मार्च : दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद, विशाखापट्टनम, 3:30 PM5 अप्रैल : चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, 7:30 PM10 अप्रैल : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू vs दिल्ली कैपिटल्स, विशाखापट्टनम, 7:30 PM13 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 7:30 PM16 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, 7:30 PM19 अप्रैल : गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 3:30 PM22 अप्रैल : लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ, 7:30 PM27 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली, 7:30 PM29 अप्रैल : दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 7:30 PM5 मई : सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, 7:30 PM8 मई : पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, 7:30 PM11 मई: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस, दिल्ली, 7:30 PM15 मई: मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, 7:30 PM