5 खिलाड़ी जो IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का हैं हिस्सा, पहले MI की टीम में थे शामिल  

IPL 2025, MI vs RR, Rajasthan Royals, Mumbai Indians
जोफ्रा आर्चर और नितीश राणा

RR Players who were part of MI: IPL 2025 में आज मुंबई इंडियंस की टक्कर राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। मुंबई ने अपने पिछले पांचों मैचों में जीत दर्ज की है और उसके हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। दूसरी राजस्थान की टीम ने अब तक खेले 10 में से सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है। RR की टीम प्लेऑफ की रेस लगभग बाहर हो गई है।

Ad

हालांकि, राजस्थान अगर अपने बाकी चारों लीग मैच जीत लेती है, तो उसके ना के बराबर प्लेऑफ में जाने के थोड़े चांस रहेंगे। RR के मौजूदा स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले MI की टीम में शामिल थे। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करेंगे।

5. क्वेना मफाका

IPL 2024 में दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका मुंबई इंडियंस के दल के हिस्सा थे और उन्हें दो मुकाबले खेलने का मौका मिला था। इस दौरान वह सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने मफाका को रिलीज कर दिया था और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीद लिया था। हालांकि, मफाका अभी तक मौजूदा सीजन में एक भी मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है।

4. कुमार कार्तिकेय

कार्तिकेय बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन और कलाई से स्पिन गेंदबाजी करने के अपने अनोखे कारनामे के लिए जाने जाते हैं। MI ने उन्हें 2022 में खरीदा था और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए दो सीजन खेले। इस दौरान कार्तिकेय कुल 10 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। IPL 2025 में RR की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं और वो तीन मुकाबलों में सिर्फ 2 विकेट झटक पाए हैं।

3. आकाश मधवाल

आकाश मधवाल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए की थी। करियर के पहले सीजन में मधवाल ने 14 विकेट चटकाए थे। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए 5 बार की चैंपियन मुंबई ने 2024 में भी उन्हें अपने साथ बनाए रखा। लेकिन 2024 में उनके खाते में सिर्फ 5 विकेट आए। इसी वजह से मुंबई ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मेगा ऑक्शन में RR ने इस गेंदबाज को दांव लगाकर अपने साथ जोड़ लिया था।

2. नितीश राणा

Ad

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आईपीएल 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए चार आईपीएल मैच खेले और 138.66 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे। इसके बाद राणा ने 7 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले और टूर्नामेंट के 18वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। लेकिन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

1. जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने आईपीएल करियर के पहले तीन सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने इस प्रतिभशाली गेंदबाज को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया था, लेकिन वह काफी अनलकी रहे थे। आर्चर उस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, 2023 में वो इस टीम के लिए 5 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे, लेकिन उसमें उनका परफॉरमेंस कुछ खास नहीं रहा था। IPL 2025 में आर्चर एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम के लिए खेल रहे हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications