IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए किन टीमों के पास बचा है RTM का विकल्प? कैसे मिलेगा इसका फायदा; जानें पूरी डिटेल

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

RTM Cards IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले इस बार बीसीसीआई ने हर फ्रेंचाइजी को 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया, जिसमें ज्यादा से ज्यादा दो कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल थे। जिन टीमों ने 6 से कम को रिटेन किया है उन्हें उतने ही आरटीएम कार्ड का उपयोग करने का विकल्प मिलेगा। कई फैंस के मन में ये भी सवाल होगा कि RTM क्या होता है और इसका इस्तेमाल मेगा ऑक्शन के दौरान कैसे होगा।

Ad

RTM कार्ड क्या है?

बता दें कि RTM कार्ड यानी की राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल आखिरी बार आईपीएल 2018 के लिए हुए ऑक्शन में किया गया था। इस बार मेगा ऑक्शन में फिर से इसकी वापसी हुई है। इस कार्ड का इस्तेमाल करके हर फ्रेंचाइजी अपने मन चाहे पुराने खिलाड़ी को फिर से टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं।

दरअसल, अगर कोई फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी के लिए RTM का इस्तेमाल करना चाहती है, तो बाकी फ्रेंचाइजी के पास बोली आगे बढ़ाने का एक और मौका होगा। RTM का प्रयोग करनी वाली टीम को बढ़ी हुई बोली को मैच करना होगा। कुछ फ्रेंचाइजी इस नियम के वापस आने से खुश हैं, जबकि कुछ फ्रेंचाइजी इसके खिलाफ थीं।

Ad

IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए किस टीम के पास हैं कितने RTM?

1. राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसलिए अब फ्रेंचाइजी के पास एक भी RTM नहीं बचा है।

2. मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस ने कुल पांच खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है। फ्रेंचाइजी के पास एक RTM है, जिसके इस्तेमाल वो अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए कर सकती है।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। केकेआर के पास भी कोई RTM नहीं बचा है।

4. चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब फ्रेंचाइजी के पास एक RTM है, जिसका प्रयोग वो कैप्ड/अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए कर सकती है।

5. लखनऊ सुपर जायंट्स: LSG के पास एक RTM कार्ड बचा है, जिसकी मदद से वो अपने किसी कैप्ड खिलाड़ी को खरीद सकती है।

6. गुजरात टाइटंस: LSG की तरह गुजरात टाइटंस के पास भी एक RTM है। देखना होगा कि फ्रेंचाइजी इसका प्रयोग किस कैप्ड खिलाड़ी के लिए करती है।

7. सनराइजर्स हैदराबाद: पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया हुआ है। अब उसके पास एक RTM कार्ड है।

8. दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स द्वारा चार खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। डीसी के पास 2 RTM (सभी कैप्ड/एक कैप्ड और एक अनकैप्ड) बचे हुए हैं।

9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: आरसीबी के पास तीन RTM (सभी कैप्ड/दो कैप्ड और एक अनकैप्ड) बाकी बचे हैं।

10. पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी के पास सबसे ज्यादा चार RTM हैं, वो चार कैप्ड खिलाड़ी वापसी खरीद सकती है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications