Players Slots in All 10 Teams: दो सालों के लम्बे इंतजार के बाद इस बार आईपीएल में मेगा ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है। यह मेगा इवेंट 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में संपन्न होगा। इसके लिए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। मेगा ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी दस फ्रेंचाइजी कुल 641 रूपये खर्च करने वाली हैं। हर टीम को मेगा ऑक्शन से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिली थी। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी सुविधा के अनुसार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब सभी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदकर अपना स्क्वाड पूरा करेंगी। हर टीम अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इस दौरान उन्हें ये भी ध्यान रखना होगा कि टीम में विदेशी और देसी खिलाड़ियों के कितने स्लॉट उपलब्ध हैं। हर फ्रेंचाइजी में ये संख्या अलग-अलग। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों के कितने-कितने स्लॉट उपलब्ध हैं। View this post on Instagram Instagram Post चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी और मथीशा पथिराना का नाम शामिल है। टीम में खिलाड़ियों के 20 स्लॉट उपलब्ध हैं। इसमें 7 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं। दिल्ली कैपिटल्स: दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल का नाम शामिल है। अब फ्रेंचाइजी में 7 विदेशी और 14 भारतीय खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध हैं। गुजरात टाइटंस: गुजरात टाइटंस द्वारा पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इसमें शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान और राहुल तेवतिया का नाम शामिल है। अब फ्रेंचाइजी में 20 स्लॉट (7 विदेशी) उपलब्ध हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स: डिफेंडिंग चैंपियंस ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और रमनदीप सिंह का नाम शामिल है। अब फ्रेंचाइजी में 19 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें विदेशी खिलाड़ियों के 6 स्लॉट शामिल हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स: LSG की फ्रेंचाइजी में 7 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 20 स्लॉट उपलब्ध हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा कुल 5 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। निकोलस पूरन सबसे महंगे रिटेन हुए हैं। मुंबई इंडियंस: पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में अधिकतम 20 (8 विदेशी) खिलाड़ियों को खरीद सकती है। पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू के साथ उतरेगी। इस टीम में खिलाड़ियों के सबसे जायदा 23 स्लॉट उपलब्ध हैं। फ्रेंचाइजी 8 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। अब फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में 22 खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इसमें 8 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट होंगे। राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान रॉयल्स अधिकतम 12 देसी और 7 विदेशी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है। फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट में पांच खिलाड़ी शामिल थे। सनराइजर्स हैदराबाद: पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला लिया। अब फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों को 20 स्लॉट खाली हैं। फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में सिर्फ 5 विदेशी खिलाड़ी खरीद पाएगी।