IPL 2025 : विराट कोहली ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Virat Kohli, Virat Kohl 13000 runs, Virat Kohli Records, IPL 2025
विराट कोहली बल्लेबाजी के दौरान (Photo Credit - IPLT20.COM)

Virat Kohli 13000 Runs : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबले के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में अपने 13 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली टी20 में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने 386 पारियों में यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही विराट कोहली अब क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले ओवरऑल 5वें खिलाड़ी बने हैं।

Ad

विराट कोहली ने इससे पहले 402 टी20 मैचों में 12983 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जैसे ही उन्होंने 17 रन और बनाए उनके टी20 में 13 हजार रन पूरे हो गए। अब विराट कोहली टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया था।

Ad

टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

विराट कोहली से पहले चार और बल्लेबाज थे जो टी20 में 13 हजार रन बना चुके थे। अब विराट कोहली भी इन बल्लेबाजों की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। हम आपको बताते हैं कि टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन से हैं।

1.क्रिस गेल - 14562 रन (381 पारी)

2.एलेक्स हेल्स - 13610 रन (474 पारी)

3.शोएब मलिक - 13557 रन (487 पारी)

4.किरोन पोलार्ड - 13537 रन (594 पारी)

5.विराट कोहली - 13001 रन* (386 पारी)

विराट कोहली की अगर बात करें तो उनके नाम दुनिया के कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। आईपीएल में भी वो कई रिकॉर्ड बना चुके हैं। आईपीएल में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 8 हजार से भी ज्यादा रन बना दिए हैं और ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिनके 6769 रन हैं। इससे पता चलता है कि विराट कोहली का यह रिकॉर्ड हाल-फिलहाल में टूटना मुश्किल है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications