Rohit Sharma Become Cameraman : आईपीएल 2025 का नौवां मुकाबला गुजरात और मुंबई के बीच शनिवार यानि आज खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि आईपीएल में वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं लेकिन जब वह कप्तानी करते हैं तो उस दौरान भी रोहित शर्मा खिलाड़ियों को डांटने- फटकारने के साथ- साथ उनके साथ मौज- मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। उनकी कप्तानी की हर कोई तारीफ करता है।
इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा के आईपीएल के मैदान पर क्रिकेटर नहीं कैमरामैन के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती की,इस दौरान रोहित शर्मा 'डेडली ग्रुप' का फोटो खींचने के लिए बेचैन नजर आए। रोहित शर्मा का यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, आपको दिखाते हैं।
क्रिकेटर से कैमरामैन बने रोहित शर्मा
शेयर किए गए वीडियो में आप रोहित शर्मा की मस्ती को देख सकते हैं। दरअसल यह वीडियो प्रैक्टिस के दौरान का है। प्रैक्टिस सेशन के समय रोहित शर्मा फ्री टाइम में कैमरामैन के अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शर्मा ने गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा, टीम मैनेजर सत्यजीत परब, असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल, जीटी डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी को एकसाथ बुलाया और फोटो क्लिक किया। उन्होंने इसे 'डेडली ग्रुप' का नाम दिया। फोटो क्लिक करने के बाद रोहित शर्मा कुछ मराठी में बोलते हुए नजर आए। फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर के वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट कर आपको दिखाते हैं कुछ फैंस के कमेंट्स।
फैंस के कमेंट्स
फैन ने कमेंट कर लिखा हिटमैन मस्ती के मूड में हैं।
वहीं एक अन्य फैन ने इस वीडियो पर प्यार जताते हुए लिखा कि अपने अंदर के बच्चे को हमेशा बनाये रखना।
वहीं एक अन्य फैन ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के मजे लेते हुए लिखा रोहित गार्डन में घूमने वालों की फोटो निकालते हुए।