IPL 2025 : मुंबई इंडियंस की हालत हुई खराब, चौथी हार के बाद प्लेऑफ से बाहर होने का मंडराया खतरा; जानें पूरा समीकरण

2025 IPL - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians - Source: Getty
मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या और मिचेल सैंटनर

Mumbai Indians Playoff Scenario : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। मुंबई के साथ हर सीजन लगभग ऐसा ही होता है। उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रहती है। इस बार भी टीम की शुरुआत खराब रही है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत मिली है और 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर है।

Ad

मुंबई इंडियंस को सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी हार गई थी। केकेआर को जरूर मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से बुरी तरह हरा दिया था। तब ऐसा लगा था कि अब शायद मुंबई ने वापसी की राह पकड़ ली है। हालांकि इसके बाद टीम लगातार दो मैच फिर हार गई। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी ने हरा दिया। अब चार के बाद मुंबई के प्लेऑफ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम के ऊपर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। हम आपको बताते हैं कि पूरा समीकरण क्या है।

मुंबई इंडियंस को अब कम से कम जीतने होंगे 7 मैच

दरअसल मुंबई इंडियंस के पांच मैचों में 1 जीत और 4 हार के साथ अभी सिर्फ 2 ही अंक हैं। टीम का नेट रन रेट भी माइनस में है। मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। अब मुंबई के 9 मैच बचे हुए हैं। आमतौर पर किसी भी टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है। तब उन्हें नेट रन रेट पर निर्भर नहीं रहना होता है। अगर मुंबई को 16 अंक हासिल करने हैं तो फिर इसके लिए उन्हें अपने बचे हुए 9 मैचों में 7 मैच जीतने ही होंगे। तभी टीम प्लेऑफ में जा पाएगी।

जिस तरह की फॉर्म में मुंबई इंडियंस इस वक्त है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम के लिए 9 में से 7 मैच जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। ऐसे में टीम का पत्ता प्लेऑफ से कट सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications