MI vs RCB : हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी गई बेकार, आरसीबी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड; भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

MI vs RCB, RCB vs MI, IPL 2025, Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के दौरान, RCB टीम सेलिब्रेट करते हुए (Photo Credit - IPLT20.COM)

RCB Beat Mumbai Indians : आईपीएल 2025 का 20वां मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने रोमांचक तरीके से मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 209 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वो अब आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। आरसीबी ने मुंबई को मुंबई में 10 साल बाद हराया है।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को पहला झटका दूसरी ही गेंद पर लग गया। फिल साल्ट सिर्फ 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने जबरदस्त साझेदारी की। देवदत्त पडीक्कल ने मात्र 22 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रनों की धुआंधार पारी खेली। जबकि विराट कोहली ने 42 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

रजत पाटीदार ने मात्र 32 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली। जितेश शर्मा ने भी 19 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। इसी वजह से आरसीबी की टीम इतना बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को मिली हार

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी उतनी अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 9 गेंद पर 17 और रयान रिकेल्टन 10 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर में विल जैक्स ने 18 गेंद पर 22 रन बनाए। हालांकि सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में वैसी पारी नहीं खेल पाए जिसके लिए वो मशहूर हैं। वो 26 गेंद पर 28 रन ही बना सके। ऐसा लगा कि मुंबई एकतरफा हार जाएगी। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच में टीम की वापसी करा दी। तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या ने काफी तूफानी पारी खेली। उन्होंने मात्र 15 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। जब तक वो थे मुंबई की जीत की उम्मीद थी लेकिन उनके आउट होने के बाद मुंबई की हार तय हो गई। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications