Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • MI vs RCB Live Highlights IPL 2025: आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में जीत का झंडा गाड़ा, मैच के हीरो रहे कप्तान रजत पाटीदार

MI vs RCB Live Highlights IPL 2025: आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में जीत का झंडा गाड़ा, मैच के हीरो रहे कप्तान रजत पाटीदार

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedApr 08, 2025 00:06 IST

MI vs RCB : IPL 2025 में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

00:06 (IST)8 APR 2025

हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़ने के लिए धन्यवाद। कल हम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकाबले की लाइव कवरेज लेकर फिर आपसे जुड़ेंगे। तब तक के लिए गुड नाइट। 

23:58 (IST)7 APR 2025

रजत पाटीदार रहे जीत के हीरो

रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। 

23:42 (IST)7 APR 2025

आईपीएल में पुल शॉट खेलते हुए विल जैक्स

पारियां: 9

रन: 65

गेंद: 14s

आउट: 4

औसत: 16.25

स्ट्राइक रेट: 342.1

23:41 (IST)7 APR 2025

23:41 (IST)7 APR 2025

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

184-भुवनेश्वर कुमार (179 मैच)*

183 - ड्वेन ब्रावो (161 मैच)

170 - लसिथ मलिंगा (122 मैट)

165-जसप्रीत बुमराह (134 मैट)

144 - उमेश यादव (148 मैट)

23:39 (IST)7 APR 2025

आईपीएल 2025 में तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट

आज से पहले: 84 गेंदों पर 95 रन, स्ट्राइक रेट: 113.09

आज: 29 गेंदों पर 56 रन, स्ट्राइक रेट: 193.10

23:37 (IST)7 APR 2025

टी20 में हार्दिक पांड्या vs जोश हेजलवुड

पारियां: 6

रन: 58

गेंद: 30

आउट: 1 (आज)

स्ट्राइक रेट: 193.33

23:35 (IST)7 APR 2025

वानखेड़े में आरसीबी का कब्ज़ा

आरसीबी ने 10 साल के बाद वानखेड़े में मुंबई को हराया है।

23:32 (IST)7 APR 2025

क्रुणाल पांड्या ने पलटा मैच

आखिरी ओवर में यह धड़कने बढ़ाने वाला मैच था। क्रुणाल पांड्या ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिचेल सैंटनर को पवेलियन रवाना किया। नंबर-9 पर बल्लेबाजी के लिए दीपक चाहर आए हैं। अगली गेंद पर दीपक चाहर भी पवेलियन लौट गए। नंबर-10 पर बल्लेबाजी के लिए ट्रेंट बोल्ट आए हैं। ओवर की तीसरी गेंद वाइड रही और फिर मुंबई को सिंगल मिला। अगली गेंद पर नमन धीर ने चौका जड़ा। क्रुणाल ने वापसी करते हुए नमन को भी पवेलियन भेज दिया। आखिरी गेंद डॉट रही। 

ओवर में 3 विकेट, 1 सिंगल, 1 चौका और 1 डॉट गेंद आई। 20 ओवर में मुंबई 209 रन ही बना सकी। बुमराह और बोल्ट नाबाद रहे। आरसीबी ने 12 रन से जीता मुकाबला।

23:24 (IST)7 APR 2025

हार्दिक पांड्या लौटे पवेलियन

जोश हेजलवुड ने अब आते ही ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेज दिया है। नए बल्लेबाज मिचेल सैंटनर आए हैं नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए। सैंटनर ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा और दबाव को वापस आरसीबी की तरफ मोड़ दिया। अगली गेंद पर सिर्फ सिंगल आई। ओवर से 9 रन और हार्दिक पांड्या का विकेट आया। मुंबई का स्कोर 203/6 

23:17 (IST)7 APR 2025

भुवनेश्वर कुमार ने दिया मुंबई को पांचवा झटका

भुवनेश्वक कुमार ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में हार्दिक और तिलक वर्मा की जोड़ी को तोड़ा है। तिलक वर्मा 56 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं।  ओवर से 13 रन आए हैं। नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर आए हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई 194/5 

23:13 (IST)7 APR 2025

भाई का भाई के खिलाफ मुकाबला

 1, 6, 6, Wd, Wd, 1, 2, 1

हार्दिक ने क्रुणाल पांड्या को लगातार दो छक्के जड़े हैं। क्रुणाल के तीसरे ओवर का हाल। ओवर से कुल 19 रन आए। 15 ओवर के बाद एमआई 157/4

23:03 (IST)7 APR 2025

तिलक वर्मा विलेन से बने हीरो

तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पिछले मैच में उन्हें धीमी बल्लेबाजी के कारण रिटायर्ड आउट कर दिया गया था लेकिन आज वह अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। 

22:53 (IST)7 APR 2025

एक ओवर में हार्दिक पांड्या ने बदला पूरा मैच

 1, 6, 4, 6, Wd, 4, 0

हार्दिक पांडया ने जोश हेजलवुड की जमकर पिटाई की है। ओवर से 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ कुल 22 रन आए हैं। हार्दिक 5 गेंदों में 20 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद मुंबई 138/4 

22:49 (IST)7 APR 2025

तिलक वर्मा के लिए बहुत बड़ा ओवर

तिलक वर्मा के लिए  सुयश शर्मा का आखिरी ओवर शानदार रहा। ओवर से 1 छक्के और 2 चौकों के साथ कुल 17 रन आए। तिलक वर्मा ने सुयश शर्मा को पूरी तरह से दबाव में धकेल दिया है। तिलक वर्मा 15 गैंदों में 30 के स्कोर पर खेल रहे हैं। हार्दिक का स्कोर 0 है। 13 ओवर के बाद मुंबई  116/4 

22:42 (IST)7 APR 2025

मुंबई को 15 रन प्रति ओवर की जरूरत

मुंबई को जीत के लिए 48 गेंदों में 125 रन की जरूरत है। यश दयाल को चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर सिंगल के बाद यश ने काउंटर अटैक करते हुए सूर्यकुमार को पवेलियन भेज दिया है। इसके अलावा ओवर से 2 सिंगल और एक गेंद डॉट रही। नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। 12 ओवर समाप्त मुंबई का स्कोर 99/4 

22:36 (IST)7 APR 2025

सुयश शर्मा का तीसरा ओवर

 0, Wd, 0, L1, 0, 4, 0

ये सुयश शर्मा के तीसरे ओवर का हाल रहा। तीन डॉट गेंदों के बाद सूर्यकुमार यादव ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। सूर्यकुमार 27 और तिलक वर्मा 5 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन

22:32 (IST)7 APR 2025

आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी रेट

4.62 - जोश हेजलवुड (72.9 डॉट%)

6.27 - मोहम्मद सिराज (63.6)

6.83 - अर्शदीप सिंह (50.0)

6.90 - खलील अहमद (57.7)

7.00 - भुवनेश्वर कुमार (50.0)

22:28 (IST)7 APR 2025

क्रुणाल पांड्या को मिली सफलता

ओवर की पहली गेंद में सिंगल के बाद दो गेंदे डॉट रही। अगली गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने विल जैक्स को विराट कोहली के हाथों कैच देकर पवेलियन भेजा। नंबर-5 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। तिलक वर्मा ने आते ही क्रुणाल पांड्या पर अटैक करते हुए शानदार चौका जड़ा। ओवर से 6 रन के साथ एक विकेट आया। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर  84/3 

22:24 (IST)7 APR 2025

सूर्यकमार और जैक्स ने संभाली पारी

66 गेंदों में 144 रन की जरूरत है। सूर्यकमार और जैक्स ने संभाली पारी। हालांकि, सुयश शर्मा का यह ओवर ठीक-ठाक रहा है। ओवर से एक चौका, एक सिंगल और 4 गेंदे डॉट रही। दोनों बल्लेबाज 22 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद मुंबई 78/2 

22:20 (IST)7 APR 2025

क्रुणाल पांड्या का पहला ओवर

क्रुणाल पांड्या को रजत पाटीदार नए गेंदबाज के रूप में लेकर आए हैं। सूर्यकुमार ने लगातार दो चौके लगाए और फिर एक सिंगल के बाद विल जैक्स ने भी चौका जड़ा। ओवर से 2 सिंगल, 3 चौके और 1 गेंद  डॉट रही। 8 ओवर के बाद मुंबई 73/2 

22:16 (IST)7 APR 2025

सुयश शर्मा आए नए गेंदबाज

सुयश शर्मा ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 5 सिंगल दिए और 1 डॉट बॉल डाली है। ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी ने सूर्यकुमार के लिए कैच आउट का रिव्यू लिया, लेकिन आरसीबी ने रिव्यू गंवाया। 7 ओवर के बाद मुंबई 59/2 

22:11 (IST)7 APR 2025

टी20 में 2024 से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ रोहित शर्मा

पारियां: 26

रन: 249

गेंद: 157

आउट: 12

औसत: 20.75

स्ट्राइक रेट: 158.6

डॉट प्रतिशत: 44.5

22:07 (IST)7 APR 2025

हेजलवुड का शानदार ओवर

 0, 0, 0, 0, 1, 1

पहली चार डॉट गेंदों के बाद आखिरी में दोनों बल्लेबाज पहले सूर्यकुमार और फिर जैक्स ने एक-एक सिंगल लिया। ओवर से 2 रन के बाद 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54/2। समय हो गया है  स्ट्रेटेजिक टाइमआउट  

22:04 (IST)7 APR 2025

क्रीज पर डटे सूर्यकुमार और जैक्स

यश दयाल के दूसरे ओवर में सूर्यकुमार के लिए एक चौका और विल जैक्स के लिए एक छक्का आया। सूर्यकुमार 5 और जैक्स 13 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। ओवर से कुल 14 रन आए। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 52/2  

21:59 (IST)7 APR 2025

जोश हेजलवुड नए गेंदबाज आए

जोश हेजलवुड अपना पहला ओवर डालने आए हैं। पहली 2 डॉट गेंदों के बाद ओवर की तीसरी गेंद पर रिकेल्टन ने हेजलवुड को चौका जड़ा। अगली ही गेंद पर हेजलवुड ने रिकेल्टन को 17 के निजी स्कोर पर पवेलियन रवाना किया। ओवर की आखिरी दो गेंदें भी डॉट रही। नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए। 4 ओवर के बाद मुंबई  34/2 

21:54 (IST)7 APR 2025

भुवनेश्वर कुमार का दूसरा ओवर

  भुवनेश्वर कुमार के स्पेल के दूसरे ओवर में रयान रिकेल्टन ने उन्हें लगातार दो चौके जड़े। ओवर में 3 डॉट, एक सिंगल और 2 चौकों के साथ कुल 9 रन आए। 3 ओवर समाप्त मुंबई 34/0 

21:51 (IST)7 APR 2025

आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा

0 (4) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

8 (4) बनाम गुजरात टाइटंस

13 (12) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

17 (9) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

21:49 (IST)7 APR 2025

रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा आज आक्रामक रवैया अपनाकर खेल ही रहे थे कि दूसरे ओर में यश दयाल गेंदबाजी के लिए आए। रोहित ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके जड़े। अगली गेंंद पर यश ने काउंटर अटैक किया और रोहित को 17 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं। आखिरी गेंद पर जैक्स ने फिर चौका जड़ा। ओवर से 2 डॉट और 3 चौकों के साथ कुल 12 रन के साथ विकेट आया। मुंबई 25/1

21:40 (IST)7 APR 2025

शुरुआत में ही मुंबई ने अपनाया आक्रामक अप्रोच

मुंबई ने अपने इंपैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कर लिया है। विग्रेश पुथुर की जगह अब रोहित शर्मा मैच में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में एक छक्का जड़ा है। ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ रियान ने ओवर समाप्त किया। भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में 2 डॉट के साथ कुल 13 रन आए। मुंबई का स्कोर 13/0

21:29 (IST)7 APR 2025

21:29 (IST)7 APR 2025

2025 आईपीएल में मिशेल सेंटनर

पारियां: 5

ओवर: 16.3

विकेट: 1

औसत: 152.00

इकॉनमी रेट: 9.21

21:28 (IST)7 APR 2025

टी20 में वानखेड़े में विराट कोहली का प्रदर्शन

रन: 838

औसत: 55.86

स्ट्राइक रेट: 149.64

अर्धशतक : 8

सर्वश्रेष्ठ स्कोर : 92*

21:26 (IST)7 APR 2025

आईपीएल रजत पाटीदार बनाम ट्रेंट बोल्ट

रन-14
गेंद-14
आउट- 2

21:25 (IST)7 APR 2025

जीत के लिए मुंबई को 222 रन की जरूरत

जितेश 19 गेंदों में 40 रन और टीम डेविड 1 रन बनाकर नाबाद रहे । पांचवीं गेंद पर जितेश ने बुमराह को छक्का जड़ा। इसके अलावा ओवर से 3 डॉट गेंद और 2 सिंगल आए। बुमराह ने अपने स्पेल कुल 29 रन दिए। आरसीबी की पारी 221 रन पर थमी। मुंबई को जीत के लिए 222 रन चाहिए।  

21:16 (IST)7 APR 2025

सबसे महंगे गेंदबाज रहे ट्रेंट बोल्ट

बोल्ट के स्पेल का आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर जितेश ने बोल्ट को दो लंबे छक्के जड़े हैं। ओवर से 15 रन के साथ अंत में आखिरी गेंद पर एक विकेट भी आया। कप्तान रजत पाटीदार 64 रन की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड आए हैं। 19 ओर के बाद आरसीबी 213/4

21:08 (IST)7 APR 2025

बुमराह का शांत ओवर

बुमराह अपने स्पेल का तीसरा ओवर डालने आए हैं। एक बड़े ओवर के बाद यह ओवर शांत रहा और ओवर से 6 सिंगल आए हैं। रजत पाटीदार 31 गेंदों में 64 रन और जितेश 9 गेंदों में 20 रन पर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद आरसीबी 198/4

21:05 (IST)7 APR 2025

हार्दिक पांड्या के स्पेल का खराब आखिरी ओवर

रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने हार्दिक की जमकर पिटाई की है। रजत पाटीदार ने दो लगातार 2 छक्के और 1 चौका जड़ा है। जितेश शर्मा ने भी एक चौका जड़ा है। दूसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने दूसरी गेंद पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया है। ओवर से कुल 23 रन आए हैं। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 192/4

21:01 (IST)7 APR 2025

जितेश शर्मा और पाटीदार ने की बोल्ट की पिटाई

बोल्ट के स्पेल के तीसरे ओवर से 2 चौके और 1 छक्के के साथ 18 रन आए हैं। पहले जितेश शर्मा ने दूसरी गेंद पर चौका और फिर तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर पाटीदार ने चौका जड़ा। पाटीदार 44 और जितेश 12 के स्कोर पर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद आरसीबी 169/4

20:55 (IST)7 APR 2025

हार्दिक पांड्या का काउंटर अटैक

हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में कुल 2 बड़े विकेट अपने नाम किए। ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने कोहली को 67 के निजी स्कोर पर पवेलियन चलता किया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन आए। एक डॉट गेंद के बाद लियाम भी बड़ा शॉर्ट खेलने के प्रयास में पवेलियन लौट गए। जितेश शर्मा नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ओवर में 2 वाइड, 2 विकेट, 2 सिंगल और एक चौके के साथ कुल 8 रन आए। अब आरसीबी का स्कोर 154/4

20:50 (IST)7 APR 2025

मिचेल सेंटनर ने खत्म किया अपना स्पेल

6, 1, 4, 2, 1, 6

सैंटनर के स्पेल का आखिरी ओवर काफी खराब रहा। पहली और आखिरी गेंद पर पाटीदार ने अपना फॉर्म दिखाते हुए दो छक्के जड़े। कोहली ने एक चौका जड़ा है। 4 ओवर के स्पेल में सेंटनर ने 40 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। 14 ओवर के बाद आरसीबी 143/2

20:45 (IST)7 APR 2025

आईपीएल 2025 में पावरप्ले में सबसे खराब इकॉनमी रेट

14.20- सिमररजीत सिंह

11.30- दीपक चाहर

10.80- आवेश खान

10.33-महेश तीव्रता

10.28- मिचेल स्टार्क

20:40 (IST)7 APR 2025

हार्दिक के निशाने पर रजत पाटीदार

हार्दिक पंड्या की गेंद पर रजत पाटीदार के बल्ले के सामने से निकलकर हेलमेट की ग्रिल पर लगी। मैदान फिजिओ पहुंचे और पाटीदार को चेक किया। उन्हें कोई चोट नहीं आई। अगली ही गेंद पर  पाटीदार ने हार्दिक पर काउंटर अटैक करते हुए बल्ले से चौका जड़ दिया। ओवर से 2 चौके और 2 डॉट गेंदों के साथ कुल 11 रन आए हैं। कोहली 60 और पाटीदार 19 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 123/2

ढ़ाई मिनट के
स्ट्रेटेजिक टाइमआउट का समय हो गया है।

20:34 (IST)7 APR 2025

सैंटनर का ठीक-ठाक ओवर

सैंटनर के स्पेल के तीसरे ओवर की चैथी गेंद पर कोहली के लिए एक चौका आया है। पहली गेंद और आखिरी दो गेंदों पर दो सिंगल के साथ कुल 7 रन आए हैं। 12 ओवर समाप्त आरसीबी 112/2

20:31 (IST)7 APR 2025

बुमराह का दूसरा ओवर

1, 1, 1, 1, 0, 1

बुमराह के दूसरे ओवर से 5 सिंगल आए हैं। कोहली 55 और रजत पाटीदार 6 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। 11 ओवर समाप्त आरसीबी 105/2
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications