IPL 2025 : मुंबई और दिल्ली के बीच होगी प्लेऑफ में जाने की जंग, जानें दोनों टीमों की संभावित Playing 11

हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल (Photo Credit - IPLT20.COM)
हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल (Photo Credit - IPLT20.COM)

MI vs DC Predicted Playing 11 : आईपीएल 2025 में आज बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना होगा। इसे वर्चुअल क्वार्टरफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। जो भी टीम आज के मैच में जीत हासिल करेगी उसके प्लेऑफ में जाने का रास्ता आसान हो जाएगा और हारने वाली टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसी वजह से आज का मैच काफी शानदार होने की उम्मीद है।

Ad

अगर मुंबई इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रहती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी। वहीं, अगर दिल्ली मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ की दौड़ रोमांचक हो जाएगी। इस मैच को जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 15 अंक हो जाएंगे। इस तरह दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए अपना पूरा दम लगाने वाली हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है और 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी 12 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत मिली है और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम का एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हो गया था। दिल्ली के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

Ad

अगर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं दिखती है। मुंबई इंडियंस के सभी विदेशी खिलाड़ी अभी मौजूद हैं। अगर टीम प्लेऑफ में जाती है तो उसके लिए उन्होंने तीन नए प्लेयर्स को साइन किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को जरुर मिचेल स्टार्क की कमी खलने वाली है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की संभावित Playing 11

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान और दुष्मंथा चमीरा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications