IPL 2025 के लिए अभी तक 9 टीमों के कप्तानों का हुआ ऐलान, चार फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा बदलाव; देखें पूरी लिस्ट

2024 IPL Final - Kolkata Knight Riders v Sunrisers Hyderabad - Source: Getty
2024 IPL Final - Kolkata Knight Riders v Sunrisers Hyderabad - Source: Getty

IPL 2025 Captains List: आईपीएल के 18वें का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर होगी। इस बार का टूर्नामेंट काफी अलग होने वाला है, क्योंकि सभी टीमें नए रूप में नजर आएंगी। कुछ टीमों ने अपने कप्तान भी बदल लिए हैं। इनमें केकेआर, आरसीबी, लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों के नाम शामिल हैं। IPL 2025 के लिए 9 टीमों के कप्तानों के नाम सामने आ गए हैं।

Ad

डिफेंडिंग चैंपियंस केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान घोषित किया है, जो इससे पहले भी इस मेगा इवेंट में ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रहाणे को केकेआर ने मेगा ऑक्शन में 1.50 करोड़ में खरीदा था। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस बार भी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन में उनके नेतृत्व में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

IPL 2025 में पंजाब किंग्स की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में केकेआर ने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीती थी। अय्यर को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ में खरीदा था। वहीं, संयुक्त रूप से आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या करेंगे।

IPL 2024 में पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था। इस बार टीम अपना छठा टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में हार्दिक पांड्या को बढ़िया कप्तानी करनी होगी। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व करते हुए दिखेंगे, जो पिछले कई सालों से दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे थे।

गुजरात टाइटंस को दूसरा टाइटल जिताने की जिम्मेदारी शुभमन गिल के कन्धों पर होगी, जो पिछले सीजन में बतौर कप्तान फ्लॉप साबित हुए थे। हालांकि, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर अपना भरोसा कायम रखा है। राजस्थन रॉयल्स के लिए संजू सैमसन कप्तान की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

IPL 2025 में रजत पाटीदार संभालेंगे RCB की कमान

आईपीएल के 18वें सीजन से पहले आरसीबी ने बड़ा फैसला लेते हुए रजत पाटीदार को अपना कप्तान नियुक्त किया है। पाटीदार पहली बार इस जिम्मेदारी को संभालते हुए दिखेंगे। रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि केएल राहुल को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications