IPL 2025: RCB vs GT मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज

आईपीएल 2025 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
आईपीएल 2025 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2025 Points Table, Top 5 Batters and Bowlers: आईपीएल 2025 में आज सीजन का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड में खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। यह आरसीबी की घर पर सीजन की पहले ही मैच में पहली हार रही, वहीं गुजरात ने घर के बाहर पहली जीत का स्वाद चखा। मैच में पहले खेलते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 169/8 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में जीटी ने 18वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 170 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Ad

इस मैच के बाद पॉइंट्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टॉप पोजीशन गंवा दी है। वहीं गुजरात की टीम की पोजीशन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। हम आपको पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल बताने जा रहे हैं, साथ ही टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की भी जानकारी देंगे।

IPL 2025 के 14वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल

1) पंजाब किंग्स: (मैच - 2, जीत -2, हार - 0, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 1.485)

2) दिल्ली कैपिटल्स: (मैच - 2, जीत - 2, हार - 0, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 1.320)

3) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: (मैच - 3, जीत - 2, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 1.149)

4) गुजरात टाइटंस: (मैच - 3, जीत - 2, हार - 1, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 4, नेट रनरेट - 0.807)

5) मुंबई इंडियंस: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - 0.309)

6) लखनऊ सुपर जायंट्स: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.150)

7) चेन्नई सुपर किंग्स: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.771)

8) सनराइजर्स हैदराबाद: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -0.871)

9) राजस्थान रॉयल्स: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.112)

10) कोलकाता नाइट राइडर्स: (मैच - 3, जीत - 1, हार - 2, कोई नतीजा नहीं - 0, टाई - 0, अंक - 2, नेट रनरेट - -1.428)

Ad

IPL 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज

1. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 3 मैच, 189 रन

2. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 3 मैच, 186 रन

3. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस) - 3 मैच, 166

4. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) - 2 मैच, 149 रन

5. ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) - 3 मैच, 136 रन

Ad

IPL 2025 के टॉप 5 गेंदबाज

1. नूर अहमद (चेन्नई सुपर किंग्स) - 3 मैच, 9 विकेट

2. मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) - 2 मैच, 8 विकेट

3. जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 3 मैच, 6 विकेट

4. आर साई किशोर (गुजरात टाइटंस) - 3 मैच, 6 विकेट

5. शार्दुल ठाकुर (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 3 मैच, 6 विकेट

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications