IPL 2025 : श्रेयस अय्यर और ग्लेन मैक्सवेल के आने के बाद पंजाब किंग्स की बेस्ट Playing 11, बल्लेबाजी हुई जबरदस्त

श्रेयस अय्यर नेट सेशन के दौरान (Photo Credit - @PunjabKingsIPL)
श्रेयस अय्यर नेट सेशन के दौरान (Photo Credit - @PunjabKingsIPL)

Punjab Kings Best Playing 11 : आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की टीम काफी खतरनाक दिखाई दे रही है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दौरान काफी मेहनत की थी और इसका नतीजा यह हुआ कि उनकी टीम अब टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है। पंजाब किंग्स ने नीलामी के दौरान श्रेयस अय्यर को काफी महंगे दाम में खरीदा था और उन्हें अपना कप्तान बनाया है। इसके अलावा टीम में ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी भी हैं। यह दोनों पहले भी पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं और अब दोबारा खेलते नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन प्लेयर्स के आने के बाद पंजाब किंग्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

Ad

कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 3 पर खेलते हुए आएंगे नजर

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस नजर आएंगे। प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपिंग की भी भूमिका निभा सकते हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के पास फायरपावर है और काफी जबरदस्त प्रदर्शन ये अपनी टीम के लिए कर सकते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो इसी पोजिशन पर आईपीएल 2025 के दौरान खेलेंगे। उनके ऊपर पारी को बिल्ड करने की जिम्मेदारी रहेगी और काफी दारोमदार उनके ऊपर रहेगा।

Ad

इसके बाद नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज पंजाब किंग्स के बैटिंग ऑर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे। पिछले सीजन की तरह शशांक सिंह इस बार भी निचले क्रम में आकर पारी को फिनिश करने का काम कर सकते हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो पंजाब किंग्स के पास मार्को यानसेन, विजयकुमार वयश्क और अर्शदीप सिंह के रूप में तीन बेहतरीन पेसर्स हैं। अर्शदीप सिंह पिछले सीजन भी स्क्वॉड का हिस्सा थे। वहीं स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा युजवेंद्र चहल के ऊपर होगा। वो इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, विजयकुमार वयश्क, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications