IPL 2025 : रजत पाटीदार को क्यों बनाया गया RCB का कप्तान, कोच ने किया बड़ा खुलासा; विराट कोहली की भी आई प्रतिक्रिया

रजत पाटीदार और विराट कोहली (Photo Credit - Instagram/rrjjtt_01)
रजत पाटीदार और विराट कोहली (Photo Credit - Instagram/rrjjtt_01)

RCB New Captain Rajat Patidar : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार कई सीजन से आरसीबी का हिस्सा थे और अब उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया है। आरसीबी ने गुरुवार को बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया। विराट कोहली के नाम की भी चर्चा थी लेकिन उनकी बजाय रजत पाटीदार को कप्तान बना दिया। अब इसको लेकर टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि क्यों पाटीदार को ही कप्तान बनाया गया।

Ad

दरअसल फाफ डू प्लेसी को रिलीज किए जाने के बाद आरसीबी को नए कप्तान की तलाश थी और उनकी यह तलाश रजत पाटीदार के ऊपर जाकर खत्म हुई। पाटीदार ने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार तरीके से मध्य प्रदेश की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल में पहुंचाया था। यह चीज उनके फेवर में गई और उन्हें आरसीबी का कप्तान बना दिया गया। आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर ने रजत पाटीदार को लेकर कहा,

रजत काफी सिंपल इंसान हैं और अपने आस-पास के लोगों की काफी परवाह करते हैं। जिस तरह से उन्होंने मध्य प्रदेश टीम की अगुवाई की थी, उसे हमने काफी करीब से देखा। हमें उनकी कप्तानी पसंद आई।
Ad

रजत पाटीदार को लेकर विराट कोहली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

रजत पाटीदार की कप्तानी को लेकर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाटीदार की काफी तारीफ की। कोहली ने कहा,

मैं यहां पर आपको बताना चाहता हूं कि रजत पाटीदार आरसीबी के नए कप्तान होंगे। पाटीदार ने आरसीबी फैंस के दिलों में जगह बना ली है। सभी फैंस आपको देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आप कप्तानी के हकदार थे। मैं और पूरी टीम आपके साथ खड़ी है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने कई सालों तक इस जिम्मेदारी को उठाया है। हालांकि आपके लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है और मुझे आपके लिए बेहद खुशी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप यहां से आगे ही जाएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications