IPL 2025 : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा क्यों नहीं कर रहे फील्डिंग? बैटिंग में भी हुए थे बुरी तरह फ्लॉप

रोहित शर्मा ने नहीं की फील्डिंग (Photo Credit - @RealGoat_45)
रोहित शर्मा ने नहीं की फील्डिंग (Photo Credit - @RealGoat_45)

Why Rohit Sharma Not Fielding CSK vs MI Match : आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फील्डिंग नहीं की। इससे पहले वो बल्लेबाजी के दौरान बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। वहीं जब फील्डिंग की बारी आई तो फिर रोहित शर्मा को डगआउट में देखा गया। इसे देखकर हर कोई चौंक गया कि आखिर रोहित शर्मा फील्डिंग क्यों नहीं कर रहे हैं। हम आपको बताते हैं कि इसकी वजह क्या है।

Ad

रोहित शर्मा को किया गया सब्सीट्यूट

दरअसल रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग के दौरान सब्सीट्यूट कर दिया गया। चुंकि मुंबई इंडियंस की टीम ज्यादा बड़े टोटल का पीछा नहीं कर रही थी। इसी वजह से रोहित शर्मा को सब्सीट्यूट करके लेफ्ट ऑर्म रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर को खिलाया गया। उन्होंने इस फैसले को सही भी साबित किया और काफी जबरदस्त गेंदबाजी की। कुल मिलाकर रोहित शर्मा इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले।

Ad

रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 4 गेंदों का सामना किया और खलील अहमद की गेंद पर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे। वहीं जीरो पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक आंकड़ा अपने नाम दर्ज कर लिया है। वो अब आईपीएल इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वो 18वीं बार आईपीएल में डक का शिकार बने हैं। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक आईपीएल में 18 बार डक पर आउट हुए थे और अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन से काफी मायूस दिखे।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी उतनी ज्यादा अच्छी नहीं रही। अगर निचले क्रम में आकर दीपक चाहर ने तूफानी पारी ना खेली होती तो फिर टीम काफी कम स्कोर पर सिमट जाती। सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने चार विकेट चटकाए थे और मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश ने वो काम करके दिखाया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications