RR vs MI: 'ऐसा तभी हो सकता है जब मुंबई खेलती है'- रोहित शर्मा ने DRS लेने में की देरी? फ्रेंचाइजी पर फैंस ने लगाए चीटिंग के आरोप

IPL 2025, RR vs MI, Rohit Sharma
रोहित शर्मा DRS लेते हुए (Pc: Jiohotstar)

Fans Accused of MI Cheating Because Rohit Sharma: IPL 2025 के 50वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। जयपुर में हो रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। इस मैच की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस के ऊपर चीटिंग करने का आरोप लग रहा है, जिसकी वजह रोहित शर्मा बने हैं।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर के दौरान रोहित शर्मा आउट होने से बाल-बाल बचे। फजलहक फारूकी के इस ओवर की पांचवी गेंद पर हिटमैन ने जोरदार प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन वो चूक गए थे और गेंद जाकर पैड पर लगी। फारूकी ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। अंपायर के फैसले के बाद रोहित DRS लेने को लेकर थोड़े दुविधा में नजर आए और उन्होंने लगभग टाइमर के जीरो होने के बाद डीआरएस लेने का इशारा किया। इसके बाद रिप्ले में पता चला कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी और फैसला रोहित के हक में आया। इस फैसले से रोहित के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ फैंस रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस पर चीटिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका मानना है कि रोहित ने टाइमर के खत्म होने के बाद DRS लिया है। इसे लेकर जोरदार रिएक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं।

रोहित शर्मा के DRS लेने के फैसले को लेकर आए रिएक्शंस

Ad

(रोहित शर्मा ने समय समाप्त होने के बाद DRS लिया। अंपायर समय समाप्त होने के बाद उन्हें DRS का उपयोग करने की अनुमति कैसे दे सकते हैं? अगर यह RR का बल्लेबाज होता तो क्या वे इसकी अनुमति देते?)

Ad

(रोहित शर्मा ने DRS का समय खत्म होने के बाद DRS लिया और वह बच गए। ऐसा तभी हो सकता है जब मुंबई इंडियंस खेलती हो।)

Ad

(अंपायरिंग में एक बार फिर चीटिंग। रोहित शर्मा ने समय समाप्त होने के बाद DRS रिव्यू लिया। अंपायर इसकी अनुमति कैसे दे सकता है? आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में यह अस्वीकार्य है।)

(डीआरएस टाइमर का क्या मतलब है अगर इसका इस्तेमाल ही नहीं होगा। जब तक रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया, उल्टी गिनती खत्म हो चुकी थी और अंपायर ने इस पर ध्यान नहीं दिया।)

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications