IPL 2025 : निकोलस पूरन के तूफान में उड़ी SRH, होम ग्राउंड में हैदराबाद की शर्मनाक हार; ऋषभ पंत फिर हुए बुरी तरह फ्लॉप

निकोलस पूरन और काव्या मारन (Photo Credit - IPLT20.COM)
निकोलस पूरन और काव्या मारन (Photo Credit - IPLT20.COM)

LSG Beat SRH IPL 2025 : आईपीएल 2025 के सातवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने इस टारगेट को 16.1 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने काफी तूफानी पारी खेली। इसी वजह से लखनऊ की टीम यह मुकाबला आसानी से जीतने में कामयाब रही। टीम की इस सीजन यह पहली जीत है और हैदराबाद की पहली हार है।

Ad

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत इस मैच में बेहद ही खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 6 ही रन बना सके और ईशान किशन अपना खाता ही नहीं खोल पाए। ट्रेविस हेड ने 28 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रनों की पारी खेली।

शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 4 विकेट

मिडिल ऑर्डर में नितीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने भी बढ़िया पारी खेली। रेड्डी ने 28 गेंद पर 32 रन बनाए। क्लासेन ने 17 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स के लिए युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने मात्र 13 गेंद पर 5 छक्के लगाते हुए 36 रन जड़ दिए। कप्तान पैट कमिंस ने भी मात्र 4 गेंद पर 3 छक्के लगाकर 18 रन जड़ दिए। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने काफी जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

निकोलस पूरन ने 26 गेंद पर 70 रन बनाए

टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम सिर्फ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए। हालांकि इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। मार्श ने मात्र 31 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाए और निकोलस पूर ने सिर्फ 26 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 70 रनों की तूफानी पारी खेल टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications