किंग्स इलेवन पंजाब के पूरे आईपीएल के इतिहास की बारे में बात करें तो 2014 सीजन मे वह अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और उपविजेता रहे, इसके अलावा टीम ने 12 सीज़न में केवल एक बार प्लेऑफ में जगह बनायी है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के आईपीएल के पहले काफी मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन एक पक्ष इस बार भी है जो चिंता का विषय है और वह है गेंदबाजी। टीम के पास मोहम्मद शमी और मुजीब उर रहमान के अलावा कोई भी आईपीएल का अनुभवी गेंदबाज नहीं नजर आ रहा और ऐसा ही हाल उनका पिछले कई सालों से रहा है इसी वजह से आईपीएल में उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा।
इस साल भी हर साल की तरह टीम के पास काफी बेहतरीन बल्लेबाज और ऑलराउंडर मौजूद है हालांकि उनकी गेंदबाजी एक बार फिर कमजोर नजर आ आ रही है और हर साल दूसरी टीमों के बल्लेबाजों ने उनके कमजोर पक्ष का खूब फायदा उठाया और पंजाब के खिलाफ काफी रन बटोरे हैं।
यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं:
#1 क्रिस गेल
![क्रिस गेल](https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2015/05/cg-1430937979.jpg 1920w)
इस समय किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा बने सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने इसके पहले अपनी ही टीम पंजाब के खिलाफ काफी रन बनाए हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ क्रिस गेल ने कुल मिलाकर 16 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 5313 की औसत के साथ 797 रन बनाए हैं।
इस दौरान गेल का स्ट्राइक रेट पंजाब के खिलाफ 174.78 का रहा है जिसका अर्थ यह है कि गेल ने सारी पारियां विस्फोटक अंदाज में ही खेली हैं। गेल ने पंजाब के खिलाफ खेलते हुए छह अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं जिसमें 117 रनों की ताबड़तोड़ पारी भी शामिल है। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में पंजाब के खिलाफ 63 चौके और 61 छक्कों लगाए हैं।
#2 सुरेश रैना
![ सुरेश रैना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/7dc70-15849477172536-800.jpg 1920w)
सुरेश रैना एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल के बल पर बहुत नाम कमाया है और इसी कारणवश उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। ज्यादातर टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में टॉप 3 पर अपनी जगह बनाने वाले सुरेश रैना पंजाब के खिलाफ भी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं ।
रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की तरफ से पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कुल 23 पारियों में 42.84 की औसत के साथ 814 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है और उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन की नाबाद पारी है। रैना ने पंजाब के खिलाफ इन 75 चौके और 35 छक्कों जड़े हैं।
#1 डेविड वॉर्नर
![डेविड वॉर्नर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/3ee86-15849478310241-800.jpg 1920w)
2020 के आईपीएल के पहले दोबारा से सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान बने डेविड वॉर्नर जब से हैदराबाद टीम का हिस्सा बने हैं तब से वह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में सामने आए हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में हैदराबाद को 2016 में चैंपियन भी बनाया है।
पंजाब के खिलाफ खेलते हुए डेविड वॉर्नर ने अपनी खेली गई कुल 17 पारियों में 54.60 की औसत से 819 रन बनाए हैं जिसमें 81 रनों की सर्वाधिक पारी भी शामिल है और इन रनों के साथ वॉर्नर पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वॉर्नर आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेले हैं।