2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स अब दिनेश कार्तिक की कप्तानी में अपने एक और खिताब की तलाश में हैं। कोलकाता ने इस साल की आईपीएल नीलामी में सबको हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.50 करोड़ की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा कोलकाता ने इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान इयोन मॉर्गन को भी मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए 5.25 करोड़ की भारी रकम अदा की है।
टीम ने इस साल की आईपीएल नीलामी में कई बड़े नाम अपने टीम में जुड़े हैं और ऐसे में देखना लाजमी होगा कि टीम इस साल के आईपीएल में किस तरीके का प्रदर्शन करती है। टीम ने इस साल ना सिर्फ केवल अपने मध्यक्रम की बल्लेबाजी को बल्कि अपनी गेंदबाज़ी को काफी मजबूत करने की कोशिश की है और पिछले साल के अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन देखकर ऐसा करना उनके लिए लाजमी भी था।
यह भी पढ़ें - दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज
वैसे तो कोलकाता की टीम के लिए आईपीएल की शुरुआत से लेकर आज तक कई बड़े गेंदबाज खेले हैं, हालांकि फिर भी दूसरी टीम के कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें कोलकाता के खिलाफ रन बनाने में सफलता हासिल की है और इस दौरान उन्होंने काफी बड़े शॉट्स भी खेले हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं:
#3 सुरेश रैना
![सुरेश रैना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4196c-15854932528377-800.jpg 1920w)
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने अभी तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की तरफ से ही खेला है। अपने निरंतर प्रदर्शन की वजह से दर्शक उन्हें मिस्टर आईपीएल बुलाते हैं और उनके बल्लेबाजी के आंकड़े उनके इस नाम को और पुख्ता भी करते हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलते हुए सुरेश रैना ने 24 मुकाबलों में 22 पारियां खेली है, जहां पर उन्होंने 45.84 की औसत के साथ 818 रन बनाए हैं जिसमें 84 रन की सर्वाधिक पारी भी शामिल है। इस दौरान रैना ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 28 छक्के लगाए हैं।
#2 डेविड वॉर्नर
![डेविड वॉर्नर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/82299-15854934301683-800.jpg 1920w)
2009 से लेकर आज तक दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ वॉर्नर ने कुल 21 मुकाबलों में 21 पारियां खेली हैं और उन्होंने 43.63 की औसत के साथ 829 रन बनाए हैं, जिसमें 126 रन की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है। इसके अलावा वॉर्नर ने कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए चार अर्धशतक और दो शतक जड़े हैं। वॉर्नर कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में 37 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
#1 क्रिस गेल
![क्रिस गेल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/4ec18-15854936100952-800.jpg 1920w)
छक्कों की सूची की बात हो तो उसमें क्रिस गेल का नाम होना तो लाजमी है और इस सूची में क्रिस गेल सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज है। क्रिस गेल ने 2011 से 2019 के बीच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 पारियां खेली हैं और 49 छक्के जड़े हैं। इस दौरान गेल का स्ट्राइक रेट 150 से भी ज्यादा का रहा है। गेल कोलकाता के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।