आईपीएल का 13वां संस्करण 2020 में होना तय है। हालाँकि कोरोना वायरस के कारण लीग कब से खेली जायेगी इसकी कोई निश्चित तिथि तय नहीं है। इन सब के बावजूद दर्शकों ने ग्रैंड टी20 प्रतियोगिता का एक और सीजन देखने के लिए खुद को तैयार कर रखा है । क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका पिछले कुछ वर्षों में विकसित हुई है । इससे पहले टीमों ने ऐसे खिलाड़ी को तरजीह दी जो सिर्फ विकेटकीपिंग कर सकें और जरूरत पड़ने पर थोड़ी बहुत बल्लेबाजी कर लें।
हालांकि टी-20 क्रिकेट के दौर में हर खिलाड़ी की भूमिका अब बदल गई है। विकेटकीपिंग करने वालों को अब बल्लेबाजी विभाग में भी मुख्य रूप से योगदान देना होगा । पहले का ट्रेंड अब नहीं रहा क्योंकि फ्रेंचाइजी एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश करती है जो विकेटकीपिंग भी कर ले। बल्लेबाज जो विकेटकीपिंग भी कर ले इससे टीम को अधिक संतुलन मिलता है।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के अलावा 3 और भारतीय बल्लेबाज जो वनडे में दोहरा शतक लगा सकते हैं
प्लेइंग इलेवन में केवल 4 विदेशी खिलाड़ी के नियम होने पर सभी टीमों को अपने विदेशी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद होती है। जब टीम के विकेटकीपर विदेशी होते हैं तो टीम उनसे बल्लेबाजी में अच्छा करने की उम्मीद करती है। आईपीएल के 12 साल में तीन विदेशी विकेट कीपर बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए शतक बनाया है।
आइये नजर डालते हैं उन तीन विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाजों पर जिन्होंने आईपीएल में शतक बनाया है:
#3 क्विंटन डी कॉक : 108 (51) बनाम आरसीबी, 2016
![क्विंटन डी कॉक](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/aaa35-15853192716084-800.jpg 1920w)
दक्षिण अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल 2016 में शतक जड़कर बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर दिया। घरेलू टीम बैंगलोर ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के बीच साझेदारी की मदद से 20 ओवरों में 191/5 का स्कोर खड़ा किया।
192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने श्रेयस अय्यर का विकेट जल्दी गंवा दिया हालांकि, उनके ओपनिंग जोड़ीदार डी कॉक ने दूसरे छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जारी रखा। डी कॉक ने आउट होने से पहले 51 गेंदों में 108 रनों की लाजवाब पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के जड़े।
#2 एडम गिलक्रिस्ट : 109*(47) बनाम मुंबई इंडियंस, 2008 और 106 (55) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2011
![एडम गिलक्रिस्ट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/33d6b-15852067793241-800.jpg 1920w)
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल के पहले तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए पहले ही आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने अपनी 47 गेंदों में 109* रनों की पारी में में 9 चौके और 10 छक्के जड़े थे।
2011 में बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा बने और उन्होंने अपना दूसरा आईपीएल शतक दर्ज किया। गिलक्रिस्ट ने शॉन मार्श के साथ मिलकर 206 रनों की विशाल साझेदारी की। गिलक्रिस्ट ने मात्र 55 गेंदों में 106 रनों की लाजवाब पारी खेली।
#1 जॉनी बेयरस्टो : 114 (56) बनाम आरसीबी, 2019
![जॉनी बेयरस्टो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1e0d3-15853201073424-800.jpg 1920w)
ऐसा लगता है जैसे विदेशी विकेट कीपर बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना काफी पसंद करते हैं क्योंकि इस एलीट लिस्ट में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ शतक लगाया है। अपने पहले ही आईपीएल में जॉनी बेयरस्टो ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सभी को अपना मुरीद बनाया।
बेयरस्टो ने अपना पहला आईपीएल शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया। 56 गेंदों में उन्होंने 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए।