राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने किया अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश खिलाड़ी की जगह किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

SA20 लीग का तीसरा सीजन अगले साल जनवरी से शुरू होगा
SA20 लीग का तीसरा सीजन अगले साल जनवरी से शुरू होगा

Jacob Bethell Replaced SA20 Season 3: दक्षिण अफ्रीका की फेमस टी20 लीग SA20 के तीसरे सीजन की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी योजना बनाने में व्यस्त हैं। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं के कारण आगामी सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे को स्क्वाड में शामिल किया है।

Ad

जैकब बेथेल SA20 2025 में नहीं लेंगे हिस्सा

बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के बल्लेबाज वेल्लालागे ने 53 टी20 मैचों में 7.06 की इकॉनमी रेट से 53 विकेट लिए हैं। 21 वर्षीय वेल्लालागे बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेले हैं और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रॉयल्स में शामिल हुए हैं।

Ad

दुनिथ वेल्लालागे के टीम में शामिल होने से पार्ल रॉयल्स के हेड कोच ट्रेवर पेनी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वेल्लालागे हमारी टीम के अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए और बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलते हुए उच्च दबाव वाले मुकाबलों में अपनी उपयोगिता साबित की है और कमाल का धैर्य दिखाया है। बल्ले और गेंद दोनों से खेल को प्रभावित करने की उनकी क्षमता हमें शानदार संतुलन प्रदान करती है। हम इस अभियान में उनके शामिल होने से रोमांचित हैं।

वहीं, ट्रेवर ने बेथेल के फैसले का भी सम्मान किया और कहा, 'जैकब बेथेल को तेजी से उभरते देखना खुशी की बात है और हमें इंग्लैंड के साथ उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। हम उनके अंतरराष्ट्रीय सफर में उनकी सफलता की कामना करते हैं।'

9 जनवरी से शुरू होगा SA20 के तीसरे सीजन का रोमांच

बता दें कि SA20 के तीसरे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और MI केप टाउन का आमना-सामना होगा। पार्ल रॉयल्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 11 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ खेलते हुए करेगी।

पिछले सीजन में पार्ल रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा था। टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में सुपर किंग्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इस बार टीम की कोशिश अपना पहला टाइटल जीतने की होगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications