कल का आईपीएल मैच किसने जीता ?

गुजरात ने मुंबई को हराया (Photo Credit - IPLT20)
गुजरात ने मुंबई को हराया (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2024 (IPL) में रविवार को डबल हेडर मुकाबले थे। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने अपने होम ग्राउंड में 20 रनों से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में था। इस मुकाबले में गुजरात ने रोमांचक तरीके से 6 रन से जीत हासिल की।

Ad

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। कप्तान संजू सैमसन ने जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। रियान पराग ने भी 29 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 6 विकेट पर 173 रन ही बना पाई। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने 44 गेंद पर 58 और निकोलस पूरन ने 41 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया

दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने भी 31 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में राहुल तेवतिया ने 15 गेंद पर 22 रन बनाए। इस टार्गेट के जवाब में मुंबई इंडियंस एक समय काफी अच्छी स्थिति में थी और ऐसा लग रहा था कि वो मुकाबला अपने नाम कर लेंगे लेकिन टीम 162 रन ही बना पाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 46 और रोहित शर्मा ने 29 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली। आखिर के कुछ ओवरों में गुजरात ने वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications