'बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का कप्तान नहीं बनाना चाहिए'

बेन स्टोक्स कर सकते हैं इंग्लैंड की कप्तानी
बेन स्टोक्स कर सकते हैं इंग्लैंड की कप्तानी

केविन पीटरसन का मानना है कि बेन स्टोक्स के ऊपर कप्तानी का दबाव डालना सही फैसला नहीं होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए जो रूट का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है और इसी वजह से बेन स्टोक्स का नाम कप्तानी के लिए आगे चल रहा है। इंग्लैंड के टीम के पूर्व कप्तान का मानना है कि यह जिम्मेदारी जोस बटलर को दी जा सकती है।

केविन पीटरसन ने Talksport के साथ बातचीत में कहा,

"मैं बिल्कुल नहीं देखना चाहूंगा कि बेन स्टोक्स के अंदर बदलाव आए। उनकी जगह मेरे हिसाब से कप्तानी जोस बटलर को दी जानी चाहिए। वो सभी को एंटरटेन करते हैं और दूसरे खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने वाले कभी भी अच्छे कप्तान नहीं होते। वो कभी-कभी ज्यादा दबाव में संघर्ष करते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर बिल्कुल अलग दिखते हैं, जब ऐलान होता है कि आप टेस्ट कप्तान हैं। जिम्मेदारी बदलती है, बात करने का तरीका भी बदलता है।"

जो रूट ने बेन स्टोक्स को कप्तानी के लिए किया था बैक

इंग्लैंड टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट ने बेन स्टोक्स की तारीफ की थी और कहा था कि बतौर कप्तान वो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उनका मानना है कि स्टोक्स उपकप्तान के तौर पर उदाहरण सेट करते हैं। वो मुश्किल स्थिति में अच्छा करना चाहते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

आपको बता दें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से साउथैम्पटन में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी में टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स को ही कप्तानी दी जा सकती है।

पिछले एक साल में बतौर खिलाड़ी बेन स्टोक्स का प्रदर्शन काफी बेहतीन रहा है। इंग्लैंड को 2019 वर्ल्ड कप जिताने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज बचाने में बेन स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई थी। भले ही केविन पीटरसन बेन स्टोक्स को इस जिम्मेदारी के लिए सही विकल्प नहीं मानते हैं, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि अगर बेन स्टोक्स को कप्तानी मिलती है, तो इसका प्रभाव उनके प्रदर्शन पर पड़ता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: मैंने कभी नहीं कहा 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जानबूझकर हारी- बेन स्टोक्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता