KKR ने स्टार्क और अय्यर जैसे दिग्गजों को किया रिलीज, इन 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन 

Photo Credit: IPL Websie
Photo Credit: IPL Websie

KKR Retained Players List IPL 2025: बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी के लिए IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी। इस लिस्ट को सब्मिट करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी। बाकी 9 फ्रेंचाइजी की तरह डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी इस लिस्ट को बीसीसीआई को सौंप दिया है। केकेआर ने मेगा ऑक्शन से पहले 6 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखने का फैसला लिया है।

Ad

KKR ने 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन

IPL 2024 की विजेता KKR ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल का नाम शामिल है। अनकैप्ड खिलाड़ियों में फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने कप्तान श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क और श्रेयस अय्यर जैसे कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करके सबको चौंका दिया है।

खबरों की मानें, तो श्रेयस अय्यर और फ्रेंचाइजी के बीच समझौता नहीं हो पाया था। यही वजह रही कि वो रिलीज किए गए हैं। मिचेल स्टार्क पिछले सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। प्लेऑफ मुकाबलों को छोड़कर उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसलिए फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर मोटी राशि खर्च करने का फैसला नहीं लिया है।

आंद्रे रसेल एक बार फिर से फ्रेंचाइजी का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार 12 करोड़ में रिटेन किया है। रसेल को फ्रेंचाइजी ने 2012 में पहली बार खरीदा था और तब से वो टीम का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

Ad

IPL 2025 में कौन करेगा KKR की कप्तानी?

श्रेयस अय्यर के जाने के बाद आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कौन करेगा, ये सोचने वाली बात है। सुनील नरेन इस जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में एक बेहतर विकल्प की तलाश में रहेगी। केकेआर ने पिछले सीजन में खिताब जीता था, ऐसे में जो भी खिलाड़ी कप्तान बनता है, उससे टीम और फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें रहेंगी।

KKR द्वारा रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट

1. रिंकू सिंह- 13 करोड़

2. वरुण चक्रवर्ती- 12 करोड़

3. सुनील नरेन- 12 करोड़

4. आंद्रे रसेल- करोड़

5. हर्षित राणा- 4 करोड़

6. रमनदीप सिंह- 4 करोड़

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications