KKR vs MI : अश्विनी कुमार को लेकर बड़ा खुलासा, बेटे के जबरदस्त डेब्यू के बाद मां ने दी अहम प्रतिक्रिया

अश्विनी कुमार
अश्विनी कुुमार ने डेब्यू में रचा इतिहास (photo credit: x.com/harty_sa,,Jaatp04)

Ashwani Kumar mother Reveal cricketer favourite dish: मोहाली के झंझेडी गांव के निवासी अश्विनी कुमार ने मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया। डेब्यू करते ही उन्होंने जिस तरह से खेला उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। अश्विनी कुमार ने डेब्यू करते ही केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

Ad

आपको बता दें कि युवा क्रिकेटर अश्विनी ने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने केकेआर के अहम खिलाड़ी रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्र रसेल को भी बाहर का रास्ता दिखा किया। उनके इस प्रदर्शन के बाद उनकी खूब चर्चा हो रही हैं, इसके लिए वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

शायद ही आपको पता हो कि अश्विनी कुमार, IPL 2024 में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स में नेट बॉलर थे। हालांकि, PBKS ने उन्हें मौके नहीं दिए, फिर वो CSK के नेट बॉलर बन गए। आईपीएल 2025 में आईपीएल फ्रैन्चाइजी मुंबई इंडियंस से डेब्यू करते हुए अश्विनी ने जो किया वह दुनिया के सामने है। इसी कड़ी में अश्विनी कुमार की मां ने अपने बेटे की फेवरेट डिश के बारे में बताया है। आपको बताते हैं अश्विनी कुमार की फेवरेट डिश के बारे में।

मेरे बेटे को खाने में सबसे ज्यादा यह चीज पसंद है- अश्विनी की मां

युवा क्रिकेटर अश्विनी की मां ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उसने अपने करियर में जी- तोड़ मेहनत की है। आर्थिक समस्या होने के कारण भी अश्विनी ने खुद को कभी मायूस नहीं होने दिया, वह बस मेहनत करता रहा। इसी बीच उन्होंने अपने बेटे की फेवरेट डिश के बारे में बात करते हुए बताया कि उसे बेसन का चिल्ला बहुत पसंद हैं, हर रोज उसे नाश्ते में यही चाहिए, इसके अलावा वह आलू के पराठे को भी बहुत पसंद करता है उसे मुंबई में इसी तरह के व्यंजन चाहिए होंगे।

वहीं अश्विन कुमार ने डेब्यू ने बाद अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए कि पहले मैं काफी नर्वस था, लेकिन सभी सीनियर्स का साथ मिलते ही मुझे अच्छा लगने लगा। मुझे लगा ही नहीं मैं टीम में नया हूं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications