विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की खास वजह आई सामने, मशहूर एक्ट्रेस के पति ने किया बड़ा खुलासा

Christian Dior : Photocall - Womenswear Fall 2023 Show In Mumbai - Source: Getty
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ज्यादातर लंदन में रहते हैं

Virat Kohli and Anushka Sharma :जब भी क्रिकेट जगत के सबसे लविंग कपल की बात होती है तो सबसे पहला नाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आता है। कपल के दो बच्चे एक बेटी वामिका और बेटा अकाय कोहली है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों को ही अपनी लाइफ प्राइवेट रखना पसंद है। जबकि अभी तक उन्होंने बच्चों को लाइमलाइट और फैंस की नजरों से दूर रखा है। अक्सर विराट कोहली को देखा जाता है कि वह मीडिया से बचते हुए नजर आते हैं। वहीं टी20 विश्व कप 2024 के बाद से खबरें आ रही हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन शिफ्ट हो रहे हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने, जो हेल्थ और वेलनेस यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उन्होंने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में कपल के लंदन शिफ्ट होने की वजह के बारे में बताया।

Ad

विराट कोहली के लंदन शिफ्ट होने की वजह आई सामने

मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति और डॉक्टर नेने ने पॉडकास्ट के दौरान विराट कोहली की वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ बातचीत के बारे में बताया कि दोनों ही सिंपल लोग हैं और कैसे अनुष्का के परिवार के साथ लंदन जाने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि "मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। हम उनसे कई बार मिल चुके हैं, वह एक अच्छे इंसान हैं। हमने एक दिन अनुष्का से बातचीत की, और यह बहुत दिलचस्प थी। वे लंदन जाने के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वे अपनी सफलता का आनंद (यहां) नहीं ले पा रहे थे और हम उनकी इस परेशानी की सराहना करते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं वह ध्यान आकर्षित करता है। हम लगभग अलग-थलग पड़ जाते हैं।"

Ad

डॉक्टर नेने आगे कहते हैं कि...

डॉक्टर नेने आगे कहते हैं कि मैं बिंदास हूं,मैं सबके साथ घुल-मिल जाता हूं। लेकिन कभी- कभी मेरे लिए भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हमेशा एक सेल्फी मोमेंट होता है यह बुरा नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब यह दखलंदाजी बन जाता है, जब आप डिनर या लंच पर होते हैं, और आपको इसके बारे में विनम्र होना पड़ता है। मेरी पत्नी के लिए, यह एक मुद्दा बन जाता है. लेकिन (अनुष्का और विराट) प्यारे लोग हैं, और वे अपने बच्चों को सामान्य तरीके से पालना चाहते हैं।

गौरतलब है कि जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लंदन शिफ्ट होने की खबर मीडिया पर आई है, हमेशा ही फैंस का यही अंदाजा रहा है कि दोनों अपनी प्राइवेसी की वजह से लंदन शिफ्ट हो रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications