3 फ्रेंचाइजी जो मिचेल स्टार्क को रिलीज होने पर IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कर सकती हैं टारगेट

Neeraj
Photo Credit: IPL Official Website
Photo Credit: IPL Official Website

3 Franchises Can Target Mitchell Starc IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी। केकेआर ने उन्हें खरीदने के लिए 24 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किए थे और वह आईपीएल इतिहास में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पिछले सीजन में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने प्लेऑफ मुकाबलों में कमाल की गेंदबाजी की थी और केकेआर को उसका तीसरा टाइटल जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हालांकि, इसके बावजूद फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले इतने महंगे खिलाड़ी को रिटेन करने की गलती नहीं करेगी। केकेआर चाहेगी कि वो स्टार्क को रिलीज कर दे, ताकि उसकी पर्स मनी में इजाफा हो सके। ऐसे में कई अन्य फ्रेंचाइजी को भी मेगा ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर दांव लगाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही 3 फ्रेंचाइजी का जिक्र करेंगे, जो IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को टारगेट कर सकती हैं।

3 फ्रेंचाइजी जो मिचेल स्टार्क को रिलीज होने पर IPL 2025 ऑक्शन में टारगेट कर सकती हैं

3. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे कामयाब टीम है, जो पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। हालांकि,आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी महसूस हो रही थी। जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ही दो प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आए थे और टीम के पास खास विकल्प भी नहीं थे। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी को ऑक्शन में स्टार्क को खरीदने का मौका मिलता है, तो वो पीछे नहीं हटेगी। मुंबई की फ्रेंचाइजी वैसे भी ऑक्शन में पैसे खर्च करने के मामले में कंजूसी नहीं दिखाती।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर भी मिचेल स्टार्क को रिलीज करने के बाद मेगा ऑक्शन में फिर से खरीदने का प्रयास करेगी। मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर ज्यादा बड़ी बोली नहीं लगती है, ऐसे में केकेआर पिछले साल के मुकाबले आगामी ऑक्शन में उन्हें सस्ते में खरीद सकती है। केकेआर ने स्टार्क की खूबियों को अच्छे से परख लिया है, ऐसे में वो एक बार फिर स्टार्क पर बोली लगाती नजर आ सकती है।

1. गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस की टीम का गेंदबाजी विभाग काफी कमजोर है। बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने के बावजूद, उसके गेंदबाज टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाते। जीटी ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में भी स्टार्क को खरीदने के लिए आखिर तक बोली लगाई थी, लेकिन केकेआर ने 25 लाख रूपये बढ़ाकर बोली लगाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपने पाले में शामिल कर लिया था। इस बार ऑक्शन में जीटी की नजरें स्टार्क को किसी भी हालत में खरीदने पर होंगी।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now