IPL 2025: MI, LSG और DC में से किसका ओपनिंग कॉम्बिनेशन है सबसे ज्यादा खतरनाक? यहां देखें 

केएल राहुल और रोहित शर्मा
केएल राहुल और रोहित शर्मा

MI, LSG and DC Opening Combination: IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 182 खिलाड़ियों की चांदी हुई। कई युवा खिलाड़ी करोड़पति बने। हालांकि, इस दौरान कई खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलने का सपना भी चकनाचूर हो गया। आगामी सीजन में ज्यादातर खिलाड़ी इस बार नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में कुछ टीमों की ओपनिंग जोड़ी भी बदलने वाली है।

Ad

हर टीम के पास ओपनिंग के लिए एक से ज्यादा विकल्प मौजूद हैं, जो कि अच्छी बात है। वहीं, फैंस इस बात को लेकर सोचने में व्यस्त हैं कि किस टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा खतरनाक है। आइए देखते हैं मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में से किसका ओपनिंग कॉम्बिनेशन ज्यादा खतरनाक है।

3. केएल राहुल- जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स)

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 के लिए केएल राहुल को अपने साथ जोड़ लिया है। वह इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी का हिस्सा हुआ करते थे। राहुल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क 18वें सीजन में डीसी के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने पिछले सीजन में अपनी जोरदार बल्लेबाजी के दम पर खूब वाहवाही लूटी थी। इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ने 9 मैचों में 330 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234 से ऊपर का रहा था।

2. रोहित शर्मा-रेयान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस)

रोहित शर्मा को IPL 2025 में एक नया ओपनिंग पार्टनर मिलेगा। ईशान किशन अब सनराइजर्स की टीम का हिस्सा बन चुके हैं। रोहित के साथ अब ओपनिंग का जिम्मा दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन संभाल सकते हैं। रिकेल्टन तेज गति से रन बनाना पसंद करते हैं। SA20 के पिछले सीजन में उन्होंने 58.88 की औसत से 530 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173 से ऊपर का रहा था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

1. ऋषभ पंत-मिचेल मार्श (लखनऊ सुपर जायंट्स)

ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स के साथ नाता टूट गया है और अब वो लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए हैं। LSG ने मेगा ऑक्शन में कई अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदा था। इसमें ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी मिचेल मार्श का नाम भी शामिल है। मार्श और पंत की सलामी जोड़ी IPL 2025 में किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है। पूरी उम्मीद है की फ्रेंचाइजी इसी ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी।

इस तरह से देखा जाए, तो इन तीनों ही टीमों का ओपनिंग कॉम्बिनेशन काफी खतरनाक लग रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि सीजन के दौरान इनमें से कौन सी ओपनर्स ज्यादा सफल होते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications