IPL 2021 - MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2021 (IPL ) में गुरुवार दोपहर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच दोपहर :30 बजे से दिल्ली में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने 5 में से 2 मुकाबले अभी तक जीते हैं और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान रॉयल्स का भी आंकड़ा यही है।

Ad

भले ही दोनों टीमों के बीच हार-जीत का अंतर बराबर है लेकिन प्वॉइंट्स टेबल में स्थिति काफी अलग है। मुंबई इंडियंस की टीम जहां चौथे पायदान पर है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवें नंबर पर है। दोनों ही टीमें चाहेंगी कि इस मुकाबले को जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ा जाए।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी का राज बताया, अहम प्रारूप का किया जिक्र

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs RR हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स क कांटे की टक्कर है। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को 12-12 बार अभी तक आईपीएल में हराया है।

2.पिछले 6 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 5 बार हराया है।

3.पिछले सीजन की अगर बात करें तो दोनों टीमों ने एक दूसरे को एक-एक बार शिकस्त दी थी।

4. वर्तमान खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस की तरफ से किरोन पोलार्ड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 357 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने राजस्थान के खिलाफ 15 विकेट भी लिए हैं।

5. संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 485 रन बनाए हैं।

6. जब दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला हुआ था तब राजस्थान रॉयल्स की तरफ से श्रेयस गोपाल ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी।

ये भी पढ़ें: एबी डीविलियर्स ने IPL इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications