KKR से रिलीज हुए 3 धाकड़ खिलाड़ी जिन्हें MI को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में करना चाहिए टारगेट

KKR के कुछ खिलाड़ी हो सकते हैं मुंबई इंडियंस के निशानें पर (Photo Credit_X/@Shebas_10dulkar, X/@CricCrazyJohns)
KKR के कुछ खिलाड़ी हो सकते हैं मुंबई इंडियंस के निशाने पर (Photo Credit: X/@Shebas_10dulkar, @CricCrazyJohns)

3 KKR released players MI should target in IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के मेगा ऑक्शन की तारीख अब ज्यादा दूर नहीं रही है। इन दिनों इस लीग में खेलने वाली सभी फ्रेंचाइजी जोर-शोर से मेगा ऑक्शन की प्लानिंग तैयार कर रही हैं। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाली नीलामी में खिलाड़ियों का बाजार सजने वाला है, जहां हाई प्रोफाइल खिलाड़ियों को लेकर फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार हैं।

Ad

आईपीएल की 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस भी इस मेगा ऑक्शन में दांव खेलने के लिए तैयार है। मुंबई पलटन ने अपने रिटेन खिलाड़ियों में सभी प्रमुख नामों को जगह दी है, अब वो मेगा ऑक्शन में कुछ और बड़े खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेगी। तो चलिए आपको बताते हैं वो 3 खिलाड़ी जो कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा रिलीज किए गए लेकिन मुंबई इंडियंस को टारगेट करने चाहिए।

Ad

3. वेंकटेश अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में पिछले कुछ सालों से खेल रहे स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने काफी प्रभाव छोड़ा है। भारत के इस उभरते खिलाड़ी ने केकेआर की जर्सी में खूब कमाल दिखाया। लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया। अब वेंकटेश मेगा ऑक्शन में दिखेंगे, जहां उन पर कई फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। मुंबई इंडियंस को उन्हें टारगेट करना चाहिए, क्योंकि अय्यर मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं, साथ ही गेंदबाजी का भी विकल्प देते हैं।

2. फिल साल्ट

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को केकेआर ने रिलीज कर चौंका दिया। इस इंग्लिश खिलाड़ी को 2024 के सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा था। लेकिन अब रिलीज किए जाने के बाद वो मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। फिल साल्ट जिस अंदाज में इन दिनों खेल रहे हैं, उन्हें कई टीमें निशाना बना सकती हैं। मुंबई इंडियंस को भी उन्हें टारगेट करना चाहिए। साल्ट मुंबई को विकेटकीपर के अलावा ओपनर का विकल्प दे सकते हैं।

1. मिचेल स्टार्क

आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रिटेन नहीं किया गया, जिसके बाद अब वो मेगा ऑक्शन में भाग्य अजमाएंगे। स्टार्क को लेने के लिए मेगा ऑक्शन में एक बार फिर से होड़ मच सकती है। मुंबई को हर हाल में उन्हें टारगेट करना चाहिए, क्योंकि स्टार्क के आने से गेंदबाजी काफी मजबूत हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications