मैनचेस्टर टेस्ट के लिए मोहम्मद कैफ ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, अंशुल कंबोज के डेब्यू की जताई इच्छा

Neeraj
England & India Net Sessions - Source: Getty
England & India Net Sessions - Source: Getty

Mohammad Kaif picks India playing 11 for Manchester Test: भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 चुन ली है। उन्होंने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को अपनी टीम में जगह दिया है। कंबोज के अलावा शार्दुल ठाकुर भी कैफ की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Ad

कैफ ने प्रसिद्ध कृष्णा के ऊपर कंबोज को ज्यादा तरजीह दी है। उनका कहना है कि चौथे टेस्ट में अंशुल कंबोज को डेब्यू कराया जाएगा। प्रसिद्ध ने सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैच खेले थे। कैफ की माने तो कंबोज के पास आकाशदीप जैसी स्किल्स हैं। वे इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों फेंक सकते हैं। इतना ही नहीं वह अच्छी लाइन-लेंथ के साथ और निरंतरता के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं।

Ad

अंशुल कंबोज इन, प्रसिद्ध कृष्णा आउट

अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा,

"मुझे लगता है कि प्रसिद्ध कृष्णा को नजरअंदाज किया जाएगा और अंशुल कंबोज को मौका मिलेगा। उनका डेब्यू लगभग तय लगता है, क्योंकि वह एक क्वालिटी गेंदबाज हैं। वह आकाशदीप की भूमिका निभा सकते हैं — एक ऐसे गेंदबाज़ जो इनस्विंग और आउटस्विंग दोनों अच्छी लाइन और नियंत्रण के साथ फेंक सकते हैं, और लगातार लगभग 130 किमी/घंटा की रफ्तार बनाए रखते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि कंबोज को मौका दिया जाएगा।”

अंशुल कंबोज के आंकड़े

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट की बात करें तो कंबोज ने 24 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.88 की औसत और 44.20 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 79 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाजी के अलावा वह एक अच्छे लोअर ऑर्डर बल्लेबाज भी हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 16.20 का है और उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज है। वहीं आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान कुल 11 मैचों में कंबोज ने 10 विकेट झटके हैं।

मैनचेस्टर टेस्ट के लिए मोहम्मद कैफ द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज

बता दें कि लॉर्ड्स में मिली हार के बाद भारत सीरीज में 2-1 से पिछड़ गया है। सीरीज बराबर करने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में मैनचेस्टर टेस्ट जीतना होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications