'स्विंग खत्म हो गई है, समझना मुश्किल है'- शुभमन गिल के गेंद बदलने के फैसले से नाखुश हुआ पूर्व खिलाड़ी, सिराज की लगाई क्लास

shubman gill, mohammad kaif, mohammed siraj
दूसरे दिन के खेल में दो बार बदली गई गेंद

ENG vs IND: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत की टीमों के बीच तीसरे टेस्ट का रोमांच जारी है, जिसका आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन के खेल की शुरुआत भारतीय टीम के लिए शानदार रही। जसप्रीत बुमराह ने पहले कुछ ओवरों के भीतर तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। हालांकि, इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसपर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हम जिस फैसले की बात कर रहे हैं, वो गेंद बदलने का है। ये दांव भारतीय टीम के ऊपर उल्टा पड़ गया है। इसी वजह से मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज पर हमला बोला है।

Ad

बता दें कि गिल ने अंपायर से बॉल बदलने के लिए मोहम्मद सिराज के कहने के बाद कहा। फिर अंपायर ने 90.4 ओवरों के बाद गेंद बदल दी। हालांकि, भारत को जो गेंद दी गई उससे कप्तान और गेंदबाज दोनों ही नाखुश नजर आए। इसी वजह से गिल की अंपायर से बहस भी हुई। लेकिन अंपायर पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा। भारत को उसी गेंद से गेंदबाजी जारी रखनी पड़ी। दिन की शुरुआत में बुमराह ने जिस गेंद से गेंदबाजी की थी, उससे काफी हलचल देखने को मिल रही थी। उसी के चलते उन्होंने तीन विकेट भी अपने नाम किए। भारत को जो दूसरी गेंद मिली थी, उसकी ना तो शेप सही थी और ना ही उससे स्विंग मिल रही थी।

मोहम्मद कैफ ने सिराज और गिल पर बोला हमला

सिराज और गिल का ये फैसला मोहम्मद कैफ की समझ से परे है। उन्होंने एक ट्वीट किया और दोनों प्लेयर्स के फैसले पर सवाल उठाया है। काफी ने लिखा,

"भारतीय खिलाड़ी गेंद के साथ ज्यादा सब्र नहीं दिखा रहे हैं। बुमराह की तीन विकेटों के बाद गेंद बदली गई, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया। स्विंग खत्म हो गई, समझना मुश्किल है कि शुभमन ने सिराज को गेंद बदलने क्यों दी।"

गौरतलब हो कि दिन के खेल में दूसरी बार गेंद 99वें ओवर के दौरान फिर से बदली गई। हालांकि, इस बार भारतीय टीम को जो गेंद मिली, उससे गिल के चेहरे पर स्माइल देखने को मिली। गेंद चेंज होने से इंग्लैंड को फायदा मिला है, उसका स्कोर 350 के पार हो गया है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications