आईपीएल के प्रत्येक ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 

आईपीएल ऑक्शन 
आईपीएल ऑक्शन 

टी20 क्रिकेट प्रारूप में क्रिकेट जगत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इन दिनों तो हर किसी की नजरें आईपीएल-13 के शुरू होने पर नहीं बल्कि ऑक्शन पर लगी हुई हैं। आईपीएल के अगले सत्र का ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रहा है। इसमें देश-विदेश के कई खिलाड़ियों की बोली लगेगी। जिसमें कुछ बड़े नाम भी मौजूद हैं। लिन, उथप्पा, स्टेन और मॉर्गन जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरे होंगी।

यह भी पढ़े:आईपीएल टीमों द्वारा रिलीज किये गए 4 खिलाड़ी जो नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे

आईपीएल ऑक्शन के इतिहास पर नजर डालें तो प्रत्येक ऑक्शन में किसी ना किसी एक खिलाड़ी को बहुत ही बड़ी धनराशि मिली। इस आर्टिकल में हम प्रत्येक ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं:

# महेंद्र सिंह धोनी (2008) - 9.5 करोड़

 महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

2007 में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ में आईपीएल के पहले ऑक्शन में खरीदा था। धोनी ने चेन्नई के इस निर्णय को सही साबित करते हुए चेन्नई को आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम बनाया। चेन्नई ने तीन बार धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती है।

# केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ (2009) - 9.8 करोड़

केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ
केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ

केविन पीटरसन और एंड्रू फ्लिंटॉफ को साल 2009 की नीलामी में सबसे बड़ी कीमत हासिल हुई। आईपीएल की इस नीलामी में केविन पीटरसन को जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा तो वहीं फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा। दोनों ही खिलाड़ियों को 1.5 यूएस डॉलर( 9.8 करोड़) देकर अपनी टीम में शामिल किया।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

# किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड (2010) - 4.8 करोड़

किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड
किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड

2010 में आईपीएल में ऑक्शन में ज्यादा बड़े खिलाड़ी नहीं थे। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड जैसे खिलाड़ी मौजूद थे। पोलार्ड को मुंबई ने 4.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, वहीं बॉन्ड को कोलकाता की टीम ने 4.5 करोड़ में ही शामिल किया। पोलार्ड अभी भी मुंबई के अहम सदस्य हैं।

# गौतम गंभीर (2011) - 14.9 करोड़

गौतम गंभीर
गौतम गंभीर

केकेआर ने गंभीर को 2.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (14.9 करोड़) की भारी कीमत पर खरीदा और यह एक बेहतरीन सौदा साबित हुआ। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में केकेआर को दो आईपीएल खिताब जितवाए। केकेआर के लिए अपने पहले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 34.36 की औसत से 378 रन बनाए।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

# रविन्द्र जडेजा (2012) - 12.8 करोड़

रविन्द्र जडेजा
रविन्द्र जडेजा

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए आगाज करने वाले स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा के कौशल को देखते हुए साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा दांव खेला। रवीन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने इस नीलामी में 12.8 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया और वो तब से इस टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।

# ग्लेन मैक्सवेल (2013) - 6.3 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

2013 में मुंबई इंडियंस ने युवा ग्लेन मैक्सवेल की बड़े हिट लगाने की क्षमता से प्रभावित होकर उन्हें नीलामी में 6.3 करोड़ देकर टीम में शामिल किया था। हालांकि तीन मैचों में नाकाम रहने के बाद मैक्सवेल को टीम से रिलीज कर दिया गया। मैक्सवेल ने 3 मैचों में 36 रन बनाए।

# युवराज सिंह [2014 - 14 करोड़ और 2015 - 16 करोड़]

युवराज सिंह
युवराज सिंह

युवराज सिंह को 2014 में आरसीबी ने 14 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था। उस सीजन युवराज सिंह बैंगलोर के लिए आईपीएल में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर थे। ख़िताब ना जीत पाने की निराशा में टीम ने युवराज को रिलीज कर दिया। रिलीज किये जाने के बाद युवी को 16 करोड़ की बड़ी रकम देकर दिल्ली की टीम ने अपने साथ जोड़ा।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

# शेन वॉटसन (2016) - 9.5 करोड़

शेन वॉटसन
शेन वॉटसन

शेन वॉटसन को आरसीबी ने अपनी टीम में 9.5 करोड़ में खरीदकर टीम में शामिल किया था। वॉटसन ने 2016 में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि 2017 आईपीएल में उनके ख़राब प्रदर्शन के कारण आरसीबी ने रिलीज कर दिया और इसके बाद उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

# बेन स्टोक्स [2017 - 14.5 करोड़ और 2018 - 12.5 करोड़]

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स को पहली बार आईपीएल की नीलामी में शामिल होने पर साल 2017 में 14.5 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने खरीदा, वहीं इसके अगले साल 2018 में भी सबसे बड़ी बोली बेन स्टोक्स पर ही लगीं जिनको राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

# जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती ( 2019)- 8.4 करोड़

जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती
जयदेव उनादकट और वरूण चक्रवर्ती

आईपीएल 2019 के लिए हुए ऑक्शन में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती पर सबसे बड़ी बोली लगी। उनादकट को जहाँ राजस्थान ने 8.4 करोड़ में खरीदा, वहीँ चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। हालाँकि दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma