हारिस रऊफ विवाद मामले में मोहम्मद रिजवान ने 'इंडिया' का लिया नाम, भड़के फैंस ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

मोहम्मद रिजवान को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल
मोहम्मद रिजवान को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल

Muhammad Rizwan Trolled on Social Media : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक फैन के साथ झगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई सारे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने इस मामले में हारिस रऊफ को अपना सपोर्ट दिया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी ट्वीट किया लेकिन ये उनको महंगा पड़ गया। मोहम्मद रिजवान ने अपने ट्वीट में इंडिया का जिक्र किया और इसी वजह से फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।

दरअसल जब हारिस रऊफ के झगड़े का वीडियो सामने आया तो उसके बाद मोहम्मद रिजवान ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

इससे फर्क नहीं पड़ता है कि जिस शख्स ने हारिस रऊफ का अपमान किया वो भारतीय है या पाकिस्तानी है। यहां पर सबसे अहम बात ये है कि लोंगो के पास बात करने का तरीका नहीं है। किसी को भी किसी का भी अपमान करने का कोई हक नहीं है। खासकर उनकी फैमिली के सामने तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। इस तरह की चीजों नहीं होनी चाहिए।

मोहम्मद रिजवान को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल

मोहम्मद रिजवान ने अपने इस ट्वीट में इंडिया का जिक्र भी किया है, जबकि जिस शख्स के साथ हारिस रऊफ की लड़ाई हुई थी वो साफ-साफ कह रहा था कि वो पाकिस्तानी है। इसी बात के लिए फैंस रिजवान के ऊपर भड़क गए कि वो हर एक बात में इंडिया-पाकिस्तान करने लगते हैं।

यहां पर 'इंडिया' शब्द का प्रयोग करा बिल्कुल भी जरुरी नहीं था। जबकि फैन ने खुद ही कह दिया है कि वो पाकिस्तान से है।
क्या जिसने यह हरकत की वो भारत से था? जब ये बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि वो भारतीय नहीं था तो फिर इसमें इंडिया का नाम क्यों लाया गया। स्पोर्ट्समैन एक एंबेसेडर होते हैं और उन्हें कुछ भी लिखने या बोलने से पहले सोचना चाहिए।
फैन ने खुद ही कहा कि वो पाकिस्तान से है और इसी वजह से यहां पर इंडिया का नाम लेने की कोई जरुरत नहीं थी, जब तक आपको रीच ना चाहिए हो।
उस शख्स ने खुद कहा कि वो पाकिस्तानी है लेकिन इसके बावजूद आपको इंडिया का नाम लेना ही था, क्योंकि आप एक बार फिर वही पीआर का गंदा खेल खेल रहे हैं जो शमी के साथ किया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now