3 खिलाड़ी जिनको मुंबई इंडियंस हर हाल में करेगी रिटेन! इस बड़े प्लेयर पर मंडराया खतरा 

vishal
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Mumbai Indians Retain 3 Players: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन करती हुई दिखाई देंगी। इस कड़ी में मुंबई इंडियंस भी अपने 3 खिलाड़ियों को हर हाल में रिटेन करना चाहेगी। ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम की अहम कड़ी माने जाते हैं। जबकि एक खिलाड़ी ऐसा है जिसको रिटेन करना टीम के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इस खिलाड़ी पर मेगा ऑक्शन से पहले खतरा मंडरा रहा है।

इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

3. सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2024 अच्छा रहा था। इस सीजन सूर्या ने बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 345 रन बनाए थे। इसके अलावा आईपीएल 2023 में सूर्या ने बल्ले से जमकर आग उगली थी। इस सीजन सूर्या ने 16 मैचों में 605 रन बनाए थे। सूर्या ने अकेले दम पर मुंबई इंडियंस को कई मैचों में जीत दिलाई है। ऐसे में इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस हर हाल में रिटेन कर सकती है। वहीं सूर्या अब भारत की टी20 टीम के कप्तान भी हैं।

2. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के सबसे मजबूत पिलर है। इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस हर हाल में रिटेन करना चाहेगी। आईपीएल 2024 में बुमराह ने काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। आईपीएल 2024 में बुमराह ने 13 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। जब-जब टीम को विकेट की जरूरत हुई तब-तब बुमराह ने मुंबई इंडियंस को विकेट दिलाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी बुमराह टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के अहम नायक रहे थे। ऐसे में कोई भी फ्रेंचाइजी इस वर्ल्ड क्लास बॉलर को नहीं छोड़ना चाहेगी।

1. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उनको रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान भी बनाया गया था। हालांकि इस सीजन हार्दिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और उनकी कप्तानी पर भी काफी सवाल उठे थे। इस सीजन हार्दिक ने बल्ले से 216 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट हासिल किए थे। लेकिन जिस तरह हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के सुपरस्टार रहे उसके बाद फ्रेंचाइजी उन्हें अपने हाथों से जाने नहीं देगी। वहीं ये नहीं भूलना चाहिए वे लगातार दो सीजन में गुजरात टाइटंस को विनर और रनर अप बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

रोहित शर्मा पर मंडरा रहा है खतरा!

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर काफी सारी रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि आईपीएल 2025 में हिटमैन किसी और टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर टीम को कम खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलता है तो रोहित शर्मा का रिटेन होना मुश्किल है। ऐसे में रोहित का दशक से भी ज्यादा पुराना रिश्ता मुंबई के साथ टूट सकता है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now