Mumbai Indians अब किस तरह IPL प्लेऑफ में जा सकती है ? इन टीमों को हुआ सीधे तौर पर फायदा !

मुंबई इंडियंस को मिली हार (Photo Credit - BCCI)
मुंबई इंडियंस को मिली हार (Photo Credit - BCCI)

Mumbai Indians Playoffs Chances : आईपीएल 2024 (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जाना है तो फिर बचे हुए मैचों में काफी जबरदस्त खेल दिखाना होगा। वहीं मुंबई इंडियंस की हार की वजह से कई दूसरी टीमों को फायदा पहुंचा है और उनके चांसेस बढ़ गए हैं।

हम आपको बताते हैं कि राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस मैच के बाद प्लेऑफ के समीकरण किस तरह बदल गए हैं।

प्वॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की स्थिति

मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में इस वक्त सातवें पायदान पर है। उन्होंने अभी तक 8 में से सिर्फ 3 ही मैच जीते हैं और 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

आईपीएल प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई इंडियंस को इतने मैच जीतना है जरुरी

मुंबई इंडियंस को अब अगर आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर उन्हें अपने बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम 5 मैच जीतने ही होंगे। अगर वो 5 मैच जीतते हैं तो फिर उनके 16 अंक हो जाएंगे और तब ऐसी स्थिति में वो प्लेऑफ में जा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा। वहीं अगर वो अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीत लेते हैं तो फिर डायरेक्ट प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। हालांकि ऐसा होना मुश्किल लगता है।

मुंबई इंडियंस की हार से इन टीमों को हुआ फायदा

मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार मिली। उनकी इस हार से उनके नेट रन रेट पर काफी असर पड़ा है। इसका सीधा फायदा गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों को हुआ है। ये टीमें प्वॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस से ऊपर हैं। अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला अच्छे अंतर से जीत जाती तो फिर उसके इन टीमों से आगे निकलने के चांस रहते। फिर सीएसके, गुजरात और लखनऊ को अपने बचे हुए मैचों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती। हालांकि मुंबई इंडियंस की हार से उनके लिए कंपटीशन थोड़ा कम हुआ है

Quick Links