मुंबई इंडियंस की परेशानी बनेगा ये नियम! रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या को करना पड़ सकता है रिलीज

Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
मुंबई इंडियंस के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है

Mumbai Indians can face trouble due to IPL retention rule: आईपीएल 2025 के लिए अभी से उथल-पुथल का सिलसिला जारी है। सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है और इसी वजह से खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए सभी फ्रेंचाइजी माथापच्ची में व्यस्त हैं। हालांकि, अभी तक रिटेंशन को लेकर कोई भी नियम घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार फ्रेंचाइजी के पास पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प रहेगा। इनमें तीन खिलाड़ी भारतीय और दो विदेशी हो सकते हैं। ऐसे में एक फ्रेंचाइजी अधिकतम अपने तीन ही भारतीय खिलाड़ी रिटेन कर सकती है। इसकी वजह से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें मजबूरी में अपने स्क्वाड से एक बड़े नाम को रिलीज करना पड़ सकता है।

Ad

मुंबई इंडियंस को हो सकती है मुश्किल

अगर आईपीएल 2025 के लिए सिर्फ तीन ही भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम फाइनल हो जाता है तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। एमआई के पास कई जबरदस्त भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन उनमें से टीम सिर्फ तीन को ही रिटेन कर पाएगी। मुंबई फ्रेंचाइजी के पास कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव के रूप में चार धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने आप में मैच विनर हैं। हालांकि, तीन भारतीय खिलाड़ी वाले नियम के कारण इनमें से किसी एक को मुंबई इंडियंस को रिलीज करना पड़ सकता है।

रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या में से किसी एक का कट सकता है पत्ता

ऐसे में मुंबई इंडियंस के सामने अपने इन चार बड़े खिलाड़ियों में से किसी तीन को चुनने की चुनौती रहेगी। भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को एमआई रिलीज करने की गलती नहीं करेगी, क्योंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों का विकल्प मिलना मुश्किल है और मेगा ऑक्शन में वापस खरीद पाने की संभावना भी कम ही होगी। इसी वजह से मुंबई इंडियंस इन दोनों को रिटेन करने को देखेगी, जबकि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में से किसी एक को रिटेन किया जा सकता है।

रोहित को पिछले सीजन ही कप्तानी से हटाया गया और खबरें थीं कि वह एमआई मैनेजमेंट से नाराज भी हैं। ऐसे में हो सकता है कि रोहित खुद ही टीम का साथ छोड़ दें। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और हमें फ्रेंचाइजी की तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications