Arjun Tendulkar Visites Siddhivinayak Temple: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम ने दमदार वापसी की है। उसने अपने पिछले तीनों मुकाबले जीते हैं। मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं थी लेकिन कुछ ही समय में टीम ने लय पकड़ ली है, मुंबई इंडियंस ने अभी तक पांच खिताब जीते हैं। ये टीम हर साल स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी ज्यादा महत्व देती है।दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इसी टीम का हिस्सा हैं। वह पिछले कई सीजन से इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन मौजूदा सीजन में उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है .इन सबके बीच अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। आपको दिखाते हैं अर्जुन तेंदुलकर का यह वीडियो।सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे अर्जुन तेंदुलकरआईपीएल के बीच अर्जुन तेंदुलकर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन नंगे पाव नजर आ रहे हैं। मंदिर पहुंच कर उन्होंने गणेश जी के दर्शन किए और पूजा पाठ किया। फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। एक फैन ने अर्जुन तेंदुलकर के वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि वह महान क्रिकेटर का बेटा है, लेकिन उसकी बॉडी लैंग्वेज ऐसी क्यों दिखती है जैसे वह हमेशा उलझन में रहता है। मैं चाहता हूं कि उसे जल्द ही MI और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का मौका मिले। View this post on Instagram Instagram Postइस सीजन अभी तक अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौकाअर्जुन तेंदुलकर साल 2021 से मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, उस सीजन में चोट के कारण वह खेल नहीं सके थे। इसके बाद साल 2022 के सीजन में भी उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। फिर 2023 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला और कुछ मैच उन्होंने खेले लेकिन 2024 में उन्हें सिर्फ एक मैच में मौका मिला। इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन अब तक अर्जुन को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है।