4 बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को उनके शानदार करियर पर बधाई दी है। अंडरटेकर ने हाल ही में WWE से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी लास्ट राइड डोक्यूमेंट्री के दौरान की। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करते हुए अंडरटेकर को बधाई दी।WWE ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से #ThankYouTaker लिखते हुए इस बात की पुष्टि की अब डैडमैन रिंग में लड़ते हुए नजर नहीं आएंगे। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की WWE बेल्ट के साथ फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा "30 लैजेंड्री ईयर्स"। उन्होंने इसके साथ ही #ThankYouTaker हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।30 legendary years. #ThankYouTaker✨#OneFamily @WWE @undertaker @ImRo45 pic.twitter.com/PHseruzRHN— Mumbai Indians (@mipaltan) June 22, 2020मुंबई इंडियंस को WWE ने चैंपियनशिप बेल्ट गिफ्ट की थीआपको बता दें कि 2017 में मुंबई इंडियंस जब तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीती थी, तो खुद WWE के सीओओ ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनने पर बधाई दी थी और साथ ही में खास गिफ्ट भी भेजा था। ट्रिपल एच ने मुंबई इंडियंस को गिफ्ट में WWE चैंपियनशिप बेल्ट गिफ्ट की।.@MIPaltan @ImRo45 as promised, the @WWE Title is on its way... Congratulations! @WWEIndia pic.twitter.com/Zkq3bSmPah— Triple H (@TripleH) July 13, 2017अब मुंबई इंडियंस ने जो फोटो पोस्ट की है, इसमें उन्होंने इसी WWE चैंपियनशिप बेल्ट की फोटो का इस्तेमाल किया है। अंडरटेकर आखिरी बार रेसलमेनिया 36 में लड़ते हुए नजर आए थे, जहां उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के खिलाफ बोनयार्ड मैच में हुआ था। डैडमैन ने साफ कर दिया था कि एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच के बाद उनके लिए हासिल करने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।यह भी पढ़ें: IPL Special - मुंबई इंडियंस की ऑलटाइम इलेवन पर नजरमुंबई इंडियंस की बात करें, तो वो इस समय आईपीएल की गत विजेता है। वो (2013, 2015, 2017 और 2019 ) चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुके हैं। वो इस साल बतौर गत विजेता उतरने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा चुका है।अभी कहना मुश्किल है कि इस साल आईपीएल हो पाएगा या नहीं, लेकिन अगर टी20 वर्ल्ड कप नहीं होता है, तो आईपीएल होने की उम्मीद की जा सकती है।यह भी पढ़ें: दिग्गज अंडरटेकर ने कहा रिंग को अलविदा, WWE ने दी शानदार विदाई