हार्दिक पांड्याहार्दिक पांड्या हाल ही में पिता बने हैं। वहीं एक और चीज आज वो सेलिब्रेट कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने आज ही के दिन 3 साल पहले अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 86 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। हार्दिक पांड्या की उस पारी को आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने याद किया है।मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा,' पहला टेस्ट शतक हमेशा ही खास होता है। आज ही के दिन हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 86 गेंदों पर शतक जड़ा था।' View this post on Instagram Maiden Test ton is always special 💯 . #OnThisDay in 2017, Hardik’s 86-ball hundred against Sri Lanka! . #OneFamily @hardikpandya93 A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians) on Aug 12, 2020 at 10:30pm PDTहार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी 108 रनों की पारीहार्दिक पांड्या ने उस मुकाबले में सिर्फ 86 गेंद पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 108 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 487 रनों का स्कोर बनाया था। श्रीलंका की टीम जवाब में 135 और 181 रन पर ही सिमट गई थी। इस तरह से भारत ने वो मुकाबला एक पारी और 171 रनों से जीत लिया था और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली थी।ये भी पढ़ें: विदर्भ के तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे को आईपीएल में आरसीबी का नेट गेंदबाज चुना गयाहार्दिक पांड्या ने सितंबर 2019 से ही क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि अब वो आईपीएल से मैदान में वापसी करने वाले हैं। हाल ही में वो पिता बने हैं। उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच ने एक बेटे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी हार्दिक पांड्या ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में दोनों की सगाई हुई थी और 31 मई को दोनों ने यह जानकारी थी कि वह माता-पिता बनने वाले हैं और साथ ही शादी की घोषणा भी की थी।We are blessed with our baby boy ❤️🙏🏾 pic.twitter.com/DN6s7aaZVE— hardik pandya (@hardikpandya7) July 30, 2020वहीं इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे की तस्वीर भी लोगों के साथ साझा की थी। हार्दिक पांड्या ने बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, भगवान का आर्शीवाद।The blessing from God 🙏🏾❤️ pic.twitter.com/xqcmbVIUIr— hardik pandya (@hardikpandya7) August 1, 2020ये भी पढ़ें: ऐसा लगता है कि एम एस धोनी की उम्र बढ़ती ही नहीं है - शेन वॉटसन