Ashes 2023 : 'गलत गेंद बदलने' वाले विवाद पर रिकी पोंटिंग ने उठाए कई सवाल और कर दी जांच की मांग

England v Australia - LV= Insurance Ashes 5th Test Match: Day Two
England v Australia - LV= Insurance Ashes 5th Test Match: Day Two

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच चल रही मौजूदा एशेज सीरीज (Ashes 2023) के आखिरी यानी ओवल टेस्ट मैच के आखिरी दिन एक नया 'गलत गेंद बदलने' का विवाद शुरू हो गया। इस मसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कई सवाल खड़े किए हैं, उनके मुताबिक यह एक बहुत बड़ी गलती है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

Ad

गेंद बदलने वाले विवाद पर रिकी पोंटिंग ने उठाए कई सवाल

अंपायर जोएल विल्सन और कुमार धर्मसेना ने मैच के चौथे दिन 37वें ओवर की पहली गेंद के बाद गेंद बदल दी, जो असली गेंद से ज्यादा नई लग रही थी। हालांकि, चौथे दिन गेंद बदलने के बाद सिर्फ 11 गेंदों का ही खेल हो सका। वहीं, पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने महज 10 ओवर में 3 विकेट गवां दिए, क्योंकि बदली हुई नई गेंद काफी ज्यादा घूम रही थी।

इस विवाद पर रिकी पोंटिंग ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि,

"मेरी सबसे बड़ी चिंता उस गेंद की स्थिति में बड़ा बदलाव है, जिसे बदलने के लिए चुना गया था। दुनिया में ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे आप उन दो गेंदों को देखकर किसी भी तरह से कह सकें कि वो एक जैसी गेंद है।"

उन्होंने आगे कहा कि,

"दिन के अंत में, यदि आप गेंद को बदलने जा रहे हैं, तो आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप इसे सही तरीके से करें, इसलिए (आप गेंद को) जितना संभव हो सके उतना एक जैसा रखने की कोशिश करें। अब यदि आप उस बॉक्स में देखें, तो वहां बहुत अधिक पुरानी स्थिति वाली गेंदें नहीं थीं। कुछ पुरानी गेंदें थीं, जिन्हें उठाया गया था, अंपायरों ने उस पर गौर किया और उन्हें वापस रख दिया।"

पोंटिंग ने अंपायर के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि,

"मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि दो अंतरराष्ट्रीय अंपायर, जिन्होंने पहले भी कई बार ऐसा किया है, इतना गलत कैसे हो सकते हैं। यह इस खेल में एक बहुत बड़ा क्षण है, और संभावित रूप से टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा क्षण है।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा कि,

"कल दोपहर की तुलना में आज सुबह मूवमेंट की मात्रा दोगुनी हो गई, सीम मूवमेंट और स्विंग ज्यादा हो गई। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती है जिसकी जांच की जानी चाहिए।"

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications