BCCI ने शेयर किया वीडियो, इस तरह भीषण गर्मी से निपट रही है टीम इंडिया

Rahul
Photo - BCCI Twitter
Photo - BCCI Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के नेतृत्व में श्रीलंका दौरे पर है। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया तीन एकदिवसीय व तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी, जिनकी शुरुआत 13 जुलाई से होगी। क्वारंटाइन खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने दो इंट्रास्क्वाड मैच खेले और सभी खिलाड़ियों ने अपनी काबिलियत अनुसार प्रदर्शन किया है लेकिन जुलाई महीने की भीषण गर्मी से निपटने के लिए भारतीय टीम ने खास इंतजाम किये हैं। टीम इंडिया के साइकोथेरेपिस्ट आशीष कौशिक ने बताया की इतनी गर्मी में खिलाड़ी अपने आप को अलग तरीके से तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - टीम इंडिया ने खेला दूसरा इंट्रास्क्वाड मैच, BCCI ने शेयर की नई तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कैसे टीम इंडिया गर्मी को हराकर श्रीलंका में भी कूल हो रही है? हमने इस बारे में पता किया है। आशीष कौशिक ने इस सन्दर्भ में बताया कि मैदान पर इस समय बहुत गर्मी और उमस बनी हुई है। सभी खिलाड़ी जिस तरह इस गर्मी का सामना कर रहे हैं, वो काबिलेतारीफ है। सपोर्ट स्टाफ किस तरह से खिलाड़ियों की मदद कर रहा है, हम आपको वह बताएँगे। सबसे पहले जब खिलाड़ी सुबह आते हैं, तो हम उनका वजन तोलते हैं। उसके बाद शाम को एक बार फिर से वजन देखा जाता है। यह इसीलिए किया जाता है कि एक खिलाड़ी ने पूरे दिन उनके शरीर से कितना पानी निकाला है।

इसके बाद आशीष कौशिक ने आगे बताया कि हम दो तरीके से खिलाड़ियों को कूल रखने की कोशिश कर रहे हैं। पहला कि हम उन्हें सभी प्रकार के पय पदार्थ उपलब्ध करवाएं। उसके बाद जितना उनके शरीर से पसीने की राह नमक निकल रहा है, उसकी पूर्ति करें। इसके लिए पूरा सपोर्ट स्टाफ खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे है। मैदान के बाहर खिलाड़ी आइस टब और गिले तौलियों से अपने आप को ठंडा रखने की कोशिश कर रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने भी इस सन्दर्भ में अपनी बात रखी और अपने आप को भीषण गर्मी से बचाए रखने के उपाय बताये।

Quick Links

Edited by Vivek Goel