चार साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल (IPL) का अपना छठा शतक जमाया और क्रिस गेल (Chris Gayle) के रिकॉर्ड की बराबरी की। कोहली और गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा छह शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत आरसीबी ने गुरुवार को आईपीएल 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
कोहली ने केवल 63 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोहली के शतक के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'विराट कोहली पटाखा है। क्या शानदार पारी खेली।'
![अनुष्‍का शर्मा की विराट कोहली के लिए इंस्‍टा स्‍टोरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/05/4e4e6-16844673972777-1920.jpg 1920w)
विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा आईपीएल में 13 मैचों में एक शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 538 रन बनाए हैं। उनकी औसत 44.83 की रही जबकि स्ट्राइक रेट 135.86 का रहा।
विराट कोहली ने अपनी पारी के दम पर आरसीबी को न केवल जीत दिलाई बल्कि प्लेऑफ की रेस में आसानी से पहुंचने का मौका भी दिलाया। आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच रविवार को गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है, जिसे जीतकर वो अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पली बनी।