IPL 2023 Auction - सैम करन पर लगी ऐतिहासिक बोली, ट्विटर पर लोगों के उड़े होश

Rahul
Pakistan v England - ICC Men
सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़

आईपीएल नीलामी (IPL 2023 Auction) के ऑलराउंडर स्लॉट में कई खिलाड़ियों पर धन वर्षा हुई है, जिसमें इंग्लैंड के सैम करन (Sam Curran), बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और कैमरून ग्रीन (Cameron Green) का नाम सबसे ऊपर है। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने सैम करन को 18.50 करोड़ रुपए में खरीद कर इतिहास बना दिया है। आईपीएल इतिहास में इतनी बड़ी बोली किसी भी खिलाड़ी पर नहीं लगी। सैम करन से पहले क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपए देकर सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा गया था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है।

सैम करन के बाद कैमरून ग्रीन भी सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनपर 17.50 करोड़ की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बेहतरीन पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीद लिया है। सैम करन की सबसे बड़ी बोली देखकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स के अलावा क्रिकेट दिग्गजों के भी होश उड़ गए है।

सैम करन पर लगी ऐतिहासिक बोली, ट्विटर पर लोगों के उड़े होश

(सैम करन 18.50 करोड़ में बीके पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय - ये एक जन्म के हैं)

(सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी)

(पंजाब किंग्स के मालिक जब सैम करन को खरीद रहे थे)

(18.50 करोड़ मिलने के बाद सैम करन - पैसा ही पैसा होगा)

(पंजाब किंग्स सैम करन पर बोली लगते हुए)

(हे भगवान! सैम करन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्स ने18.50 करोड़ रुपए में खरीदा )

(सैम करन और कैमरून ग्रीन का रिएक्शन)

(सैम करन इस समय ऐसा फील कर रहे हैं)

(सैम करन का घर आज की नीलामी के बाद)

(पाकिस्तान सुपर लीग के मालिक सैम करन पर लगती हुई बोली को देखते हुए इस समय - इंशाअल्लाह इतने पैसे भी होते है क्या)

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment